फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mukhtar Ansari will remain stay in Banda jail.

बांदा जेल में अत्याधुनिक कैमरों की निगरानी में रहेगा मुख्तार अंसारी, कोरोना जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव

Wed, 07 Apr 2021 08:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 07 Apr 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
Mukhtar Ansari will remain stay in Banda jail.
मुख्तार अंसारी। - फोटो : PTI (File Photo)

बसपा विधायक मुख्तार अंसारी बांदा जेल में अत्याधुनिक कैमरों की निगरानी में रहेगा। पंजाब की रोपड़ जेल से लाए गए मुख्तार को बुधवार तड़के साढ़े चार बजे बांदा कारागार में दाखिल कराया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद करीब पांच बजे उसे बैरक नंबर 16 में भेज दिया गया। बांदा जेल की पल-पल की निगहबानी लखनऊ जेल मुख्यालय से की जा रही है।

विज्ञापन


डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि 14 घंटे सफर के बाद बांदा जेल पहुंचे मुख्तार के साथ आए सामानों की जांच की गई। अत्याधुनिक मेटल डिटेक्टर से स्कैनिंग की गई। मेडिकल कॉलेज बांदा के चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण किया, जिसमें तात्कालिक तौर पर उसे किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या नहीं पाई गई। इस दौरान जेल अधिकारियों ने न्यायालय से संबंधित दस्तावेजों का परीक्षण भी किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुख्तार बैरक नंबर 16 में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा। जेल की बाहरी सुरक्षा के लिए डेढ़ सेक्शन पीएसी के अलावा चित्रकूट रेंज के आईजी ने एक प्लाटून पीएसी भी एलॉट की है। जेल की प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था के लिए नगर मजिस्ट्रेट बांदा को प्रभारी जेल अधीक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जा रहा है

जेलर प्रमोद कुमार त्रिपाठी और दो डिप्टी जेलर पहले से तैनात थे, जबकि दो नए डिप्टी जेलर और बढ़ाए गए हैं। हेड जेल वार्डर और जेल वार्डर भी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराए गए हैं। आनंद कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए जिला प्रशासन बांदा और सीएमओ बांदा की मदद से मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्तार एंटीजन टेस्ट में नेगेटिव
रोपड़ जेल से मुख्तार अंसारी की कोरोना जांच की कोई रिपोर्ट जेल विभाग को नहीं मिली थी, जिसके बाद बुधवार को कोराना जांच के लिए मुख्तार सैंपल लिया गया। एंटीजन टेस्ट में उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि आरटीपीसीआर की रिपोर्ट 9 अप्रैल तक आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed