{"_id":"63300bf4ac9b995e2b6f31ec","slug":"misbehave-with-sipahi-on-chauk-chauraha-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: एक स्कूटी पर सवार चार युवकों ने चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी से की अभद्रता, वर्दी फाड़ी, नेम प्लेट नोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Lucknow: एक स्कूटी पर सवार चार युवकों ने चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी से की अभद्रता, वर्दी फाड़ी, नेम प्लेट नोचा
Sun, 25 Sep 2022 01:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:36 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के चौक चौराहे पर एक स्कूटी पर सवार युवकों ने सिपाही से अभद्रता की। उसकी वर्दी फाड़ दी और बिल्ला नोच दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के चौक चौराहे पर चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार चार युवकों ने सिपाही के साथ अभद्रता कर मारपीट की। हाथापाई के दौरान उसकी वर्दी फाड़ दी और नेम प्लेट भी नोच ली। आरोपियों ने लाइन हाजिर कराने की धमकी देते हुए अर्दब में लेकर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
पुलिस ने चारों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम सिपाही अभिषेक चौक चौराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी चरक चौराहे की ओर से चौक चौराहे की ओर तेज रफ्तार एक स्कूटी पर सवार चार युवक आते दिखाई दिए। जिन्हें पुलिसकर्मी ने इशारा कर रोकने का प्रयास किया पर पुलिस को देखते ही स्कूटी सवार रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। जिन्हें सिपाही अभिषेक ने दौड़ाकर रोक लिया।
विज्ञापन
रोकते ही चारों युवक आग बबूला हो गए और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर चारों सिपाही से भिड़ गए। अपनी ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए चारों सिपाही को लाइन हाजिर कराने की धमकी देने लगे। हाथापाई के दौरान सिपाही की वर्दी फाड़ दी और नेम प्लेट नोच ली।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर कुछ ही देर में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए। सहायक पुलिस चौक आईपी सिंह के मुताबिक चारों आरोपियों की पहचान चौक के यहियागंज निवासी तुषार मिश्रा, ठाकुरगंज के प्रेम विहार कॉलोनी निवासी अनुराग, चौक के सरायमाली खां निवासी गोपाल मिश्रा व सआदतगंज के कश्मीरी मोहल्ला निवासी आदिल के रूप में हुई है। चारों आरापियों का शांति भंग में चालान कर कार्रवाई की गई है।