फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   many people got accident from uncontrolled car

बेकाबू हुई कार, ड्राइवर गिरफ्तार पर हो गया फरार

Sun, 01 Sep 2013 10:57 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 01 Sep 2013 10:57 AM IST
विज्ञापन
many people got accident from uncontrolled car

हजरतगंज के डालीबाग में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने कई

विज्ञापन
लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के चलते इलाके में हड़कंप मच गया।

जुटी भीड़ ने कार चालक को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। इस बीच एक घायल को उसका साथी इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल के न मिलने पर मामला रफा-दफा करने में जुट गई।

अफरातफरी के बीच चालक मौके से खिसक लिया। बाद में लोगों का गुस्सा देख पुलिस ने कार कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, हादसे का शिकार हुए एक वकील ने पुलिस को तहरीर दी है।


डालीबाग में गन्ना संस्थान के पास शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार सैंट्रो कार (यूपी 32सीटी 8815) एक युवक को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़े वाहनों से जा टकराई।

हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने चालक अजय विश्वकर्मा को कार समेत दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। इस बीच घायल के बारे में जानकारी की गई तो पता चला कि उसका साथी उसे किसी अस्पताल ले गया है।

काफी कोशिश के बाद भी घायल का पता न चलने पुलिस ने आरोपी चालक को जाने दिया। इससे लोग भड़क उठे। हंगामा होते देख पुलिस ने कार कब्जे में लेकर आरोपी को जल्द पकड़ने का आश्वासन देकर स्थिति संभाली।

वहीं, कार की टक्कर से कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी वकील अभिषेक सिंह की बाइक भी टूट गई थी। अभिषेक ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed