फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man murdered his father for land with the help of his mother in Balrampur.

दो साल बाद खुलासा: पुश्तैनी जमीन के लिए बेटे ने मां के साथ मिलकर पिता को गला दबाकर मार डाला

Sun, 05 Sep 2021 06:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 05 Sep 2021 06:07 PM IST
सार

पुश्तैनी जमीन बचाने के लिए बेटे ने मां के साथ मिलकर पिता की गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दो साल बाद मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Man murdered his father for land with the help of his mother in Balrampur.
हत्या में शामिल गिरफ्तार मां-बेटे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

करीब दो वर्ष पूर्व गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के चिवडिहवा गांव में अधेड़ की संदिग्ध मौत के कारणों का खुलासा रविवार को पुलिस ने कर दिया है। पुश्तैनी जमीन बचाने के लिए बेटे ने मां के साथ मिलकर पिता की गला दबाकर हत्या करके शव गन्ने के खेत में छिपा दिया था।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी नगर वरुण मिश्रा ने बताया कि 23 अगस्त 2019 को गौरा चौराहा थाने के ग्राम चिवडिहवा निवासी चिनगुद (57) का शव गांव के किनारे गन्ने के खेत में मिला था। मृतक के पुत्र गोपाल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


मामले की छानबीन में पता चला कि चिनगुद की हत्या में बेटे गोपाल व पत्नी शांति का हाथ है। प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने मां-बेटे से कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बेटे ने बताया कि मृतक पुश्तैनी जमीन अपने भाईयों के नाम करना चाहते थे। इसी जमीन को बचाने के लिए हम दोनों ने चिनगुद को गला दबाकर मार डाला और शव गन्ने के खेत में छिपा दिया। दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा दो वर्ष पूर्व हुई इस हत्या के खुलासे की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed