{"_id":"60bc7dbafeae997a707aefe8","slug":"man-get-drowned-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: सरयू में नहाने गए चाचा भतीजे डूबे, भतीजे की मौत, दो दिन पहले ही हुई थी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंबेडकरनगर: सरयू में नहाने गए चाचा भतीजे डूबे, भतीजे की मौत, दो दिन पहले ही हुई थी शादी
Sun, 06 Jun 2021 01:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 06 Jun 2021 01:18 PM IST
सार
युवक पंकज की दो दिन पहले ही शादी हुई थी वो चाचा के साथ सरयू नदी में नहाने गया था। जहां उसकी डूबकर मौत हो गई। उसके चाचा को ग्रामीणों ने बचा लिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मचा कोहराम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अंबेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामबाग घाट पर सरयू नदी में स्नान करने गए चाचा भतीजे डूब गए। चाचा को तो घाट पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन युवक पंकज (22) डूब गया।
विज्ञापन
पंकज जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का निवासी है। उसका शव स्थानीय गोताखोरों ने बरामद किया है। जबकि चाचा राम लक्षण यादव को ग्रामीणों ने बचा लिया।
विज्ञापन
अभी दो दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। पंकज के पिता का तीन वर्ष पहले बीमारी से निधन हो चुका है। वह चार भाई-बहनों में इकलौता पुत्र था।