फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man died in accident in wazirganj of lucknow

पहले टेंपो चालक ने रौंदा, फिर अस्पताल के बहाने घायल युवक को रास्ते में फेंक भाग निकला, मौत

Fri, 06 Jul 2018 03:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 Jul 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
man died in accident in wazirganj of lucknow
demo pic
लखनऊ में बृहस्पतिवार को इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। वजीरगंज की पांडेयगंज चौकी के पास बेकाबू टेंपो ने पैदल मंदिर जा रहे सुमित (23) को रौंद दिया। लोगों ने टेंपो चालक को घेर लिया तो वह घायल को साथ लेकर अस्पताल के लिए निकला।
विज्ञापन


लेकिन वजीरगंज के जुबली इंटर कॉलेज ढाल के पास फेंककर भाग निकला। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज पंकज सिंह ने बताया कि राजेंद्र नगर स्थित नगर महापालिका स्कूल के पास रहने वाला सुमित बिरहाना में एक आटा चक्की पर काम करता था।
विज्ञापन


वह बृहस्पतिवार सुबह पांडेयगंज चौकी के पास स्थित हनुमान मंदिर पैदल जा रहा था। इस बीच गल्लामंडी में चारबाग से रकाबगंज जा रही टेंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने टेंपो को घेर लिया तो उसने टेंपो में सुमित को रखा और ट्रॉमा के लिए निकल
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाश में भटक रहे परिवारीजनों ने देखा

man died in accident in wazirganj of lucknow
सुमित(फाइल फोटो) - फोटो : amarujala
भाई अंकित के मुताबिक, सुबह मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी कि सुमित हादसे में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कुछ परिचितों के साथ पहुंचा, लेकिन सुमित वहां नहीं मिला। इसके बाद ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। वहां भी निराशा ही हाथ लगी।

लौटते समय जुबली इंटर कॉलेज के ढाल पर भीड़ देखकर रुक गए। पास जाकर देखा तो सड़क किनारे सुमित बेसुध पड़ा था। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। पुलिस की मदद से उसे बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, आरोपी टेंपो चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed