फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man brutaly kills his wife in bahraich

शक्की पति ने बेरहमी से हत्या करके निकाल लीं पत्नी की आंखें

Sun, 27 Sep 2015 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Sep 2015 09:25 AM IST
विज्ञापन
man brutaly kills his wife in bahraich

अवैध संबंधों के शक में शुक्रवार रात ग्राम सीतारामपुरवा निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी पहचान मिटाने के लिए डंडे के चेहरे को कूंचकर आंखें निकाल लीं।

विज्ञापन


रात में जब वह गन्ने के खेत में पत्नी की लाश को ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहा था तभी ग्रामीणों को भनक लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया है।
विज्ञापन


मृतका के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पयागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बनकटा के सीतारामपुरवा गांव निवासी दुजई अपनी पत्नी ननकई पर अवैध संबंधों को लेकर शक करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार रात दुजई का बहनोई गोपारा निवासी सुखराम उसके घर आया था। रात भर घर पर रुकने के बाद शुक्रवार सुबह सुखराम गांव चला गया। सुखराम और ननकई के संबंधों को लेकर दुजई ने पत्नी से विवाद किया। इसी खुन्नस में शाम में दुजई, ननकई को बहाने से घर के पीछे बुला ले गया।

पुल‌िस ने पकड़ा लाश के साथ

man brutaly kills his wife in bahraich

यहां धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। उसकी क्रूरता यहीं नहीं रुकी। पहचान मिटाने के लिए डंडे से पीट-पीटकर चेहरा बिगाड़ दिया फिर आंखें भी निकाल लीं। फिर शव को लेकर गन्ने के खेत में पहुंच गया।

दुजई के संदिग्ध गतिविधियों की भनक गांव के लोगों को लगी तो उन्होंने थाने पर सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर दुजई को पत्नी की लाश के साथ पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वीभत्स तरीके से शव को क्षत-विक्षत किया गया है।

मृतका के भाई गोबेपुरवा ककरहा निवासी रामहेत ने दुजई को नामजद करते हुए तहरीर दी है, जिसमें उसने ननकई पर दुजई द्वारा अवैध संबंधों का शक करने का आरोप लगाया है।

प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि घटना की रात गोपारा गांव निवासी सुखराम उसके घर पर रुका था। ऐसे में कहीं न कहीं हत्या के पीछे उसकी भी संलिप्तता हो सकती है। सुखराम से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वह घटना के बाद से फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed