फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man blackmail girls by making fraud matrimonial profile

शादी डॉट कॉम पर फर्जी प्रोफाइल बना लड़कियों को करता था ब्लैकमेल

Tue, 01 Mar 2016 01:51 PM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 01:51 PM IST
विज्ञापन
man blackmail girls by making fraud matrimonial profile

शादी डॉट कॉम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाले कोलकाता के हुगली रिसरा निवासी शातिर करण वर्मा को रविवार रात साइबर सेल और हजरतगंज पुलिस ने दबोच लिया।

विज्ञापन


करण लड़कियों को अपनी बातों में फंसाकर वॉट्सएप पर उनकी फोटो मंगाता था। इसके बाद सॉफ्टवेयर से एडिटिंग कर अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था।
विज्ञापन


करण ने इंदिरानगर निवासी निजी कंपनी में काम करने वाली एक युवती को शादी का झांसा देकर उससे नजदीकियां बढ़ाईं।

वॉट्सएप पर मांगी फोटो, अश्लील करके किया ब्लैकमेल

man blackmail girls by making fraud matrimonial profile

युवती ने उसे वॉट्सएप पर अपनी फोटो भेजीं, जिसे करण ने अश्लील बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

युवती ने सीओ हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा से संपर्क किया। उन्होंने हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराकर साइबर सेल के इंस्पेक्टर जनार्दन दुबे, अरुण कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विजयवीर सिंह सिरोही, राहुल राठौर, आरक्षी फिरोज बदर, अखिलेश कुमार सिंह, हरिकिशोर, रामप्रवेश मौर्य, संतोष कुमार गौतम, कंचन पांडेय, शबनम खातून की टीम को करण की लोकेशन ट्रेस करके उसे दबोचने को लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed