घर के आगे खड़ी की गाड़ी, विरोध करने पर धुन दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आशियाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह घर के आगे गाड़ी खड़ी करने का विरोध
पड़ोसी साथियों के साथ मिलकर ठेकेदार और उसके परिवार के लोगों को पीट दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आशियाना
की एलडीए कॉलोनी निवासी सुशील कुमार पेशे से ठेकेदार है। पड़ोस में रहने
वाला राजेश वर्मा अक्सर अपनी गाड़ी सुशील के गेट के आगे खड़ी कर देता था।
इससे उनके परिवार को निकलने तक में दिक्कत होती थी। बृहस्पतिवार सुबह भी
राजेश उनके घर के आगे खड़ी गाड़ी साफ कर रहा था।
घर से निकले सुशील ने इसे
लेकर नाराजगी जताते हुए गाड़ी हटाने को कहा। इससे भड़के राजेश ने पास में
रहने वाले अपने ममेरे भाइयों अरविंद, नितिन के साथ ही कुछ अन्य लोगों को
बुला लिया।
दबंगों ने आते ही सुशील और मौके पर मौजूद उसके साले दिलीप को
पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पहुंची सुशील की पत्नी, भाई पप्पू और उसकी
पत्नी सुनीता को पीटकर फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को
लोकबंधु अस्पताल भेजने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।