सीतापुर: महोली विधायक के बिगड़े बोल, बोले- एसडीएम को जूतों से मारुंगा
सीतापुर के एक गांव में एक मकान गिराने को लेकर महोली विधायक भड़क गए और इतना आगबबूला हो गए कि एसडीएम को जूतों से पीटने की धमकी दे डाली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब पांच दिन पूर्व महोली तहसील क्षेत्र के एक गांव में सचिवालय के निर्माण में बाधा बन रहे मकान को गिराने के मामले ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया है। मकान गिरने की सूचना पर पहुंचे महोली विधायक ने मौजूद लोगों के सामने कोतवाल से फोन पर बात कर एफआईआर दर्ज कराने और एसडीएम को जूता मारने की बात कही।
बुधवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विधायक के वीडियो में वह कोतवाल से फोन पर बात कर रहे हैं। वह कह रहे हैं कि आप एफआईआर लिखिए। एसडीएम के इतने दिमाग खराब हो गए हैं कि.....यह गरीबों का घर गिराएंगे। जूतों से मारेंगे आज इनको सही कर देंगे एसडीएम को गरीबों का घर गिराएंगे। अपना कमा रहे हैं पैसा। बड़े-बड़े आदमी इनको नहीं दिखते हैं। एसडीएम के खिलाफ एफआईआर लिखानी है मैं आ रहा हूं थाने।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह इस तरह की बात कहते साफ सुने जा रहे हैं। वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले को खूब उछाल रहे हैं। कोई विधायक के इस वायरल वीडियो को सही तो गलत की वकालत कर रहा है। फिलहाल मामला चर्चा में है और एसडीएम साइलेंट मोड पर हैं।
यह था पूरा मामला
तहसील महोली के पकरिया पांडेय गांव में सचिवालय के निर्माण में बाधा बन रहे मकान को शुक्रवार महोली एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर ने बिना नोटिस के गिरवा दिया। शनिवार को विधायक शशांक त्रिवेदी को मामले की जानकारी हुई। वह पकरिया पांडेय गांव पहुंचे। मकान मालिक अनुज मिश्रा से प्रकरण की जानकारी ली। क्षेत्रीय लेखपाल से दूरभाष के जरिए मालूम किया कि किस गाटा संख्या का प्रस्ताव हुआ है ? लेखपाल ने बताया कि 83 गाटा संख्या का प्रस्ताव हुआ है। जिसमें अनुज ने पसवाड़ा बना रखा है। कई बार कहने के बाद भी हटाया नहीं गया। इसको लेकर कार्रवाई की गई।
प्रधान पर भी भड़के विधायक, बोले जनता तुम्हें इसीलिए चुना है...
शनिवार को गांव पहुंचे विधायक शशांक त्रिवेदी ने प्रधान को मौके पर जमकर लताड़ लगाते हुए कहा कि गांव की गरीब जनता को भगाना चाहते हो क्या ? इसीलिए जनता ने तुम्हें चुना है ? गुस्साए विधायक ने उच्चाधिकारियों से बातचीत कर अपने सामने ही मकान का दोबारा निर्माण शुरू करवा दिया। वह करीब छह घंटे तक मौके पर डटे रहे। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने अनुज का मकान नाजायज तरीके से गिरवाया है उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रधान लालजी ने बताया कि हमें जमीन की जानकारी नहीं है। मेरी जानकारी में कोई प्रस्ताव नहीं हुआ है।