फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot of silver in Lucknow.

लखनऊ में बड़ी लूट, तमंचा तानकर बदमाशों ने 30 लाख की चांदी लूटी

Tue, 05 Sep 2017 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Sep 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
loot of silver in Lucknow.

लखनऊ के चौक स्थित काली जी मंदिर के पास मंगलवार सुबह कार सवार चार बदमाशों ने आगरा के सराफा कारोबारी रितेश सोनी के ड्राइवर हरिश्‍चंद्र पर तमंचा तानकर 73 किलो चांदी लूट ली। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख 44 हजार रुपये है। सनसनीखेज वारदात की सूचना पुलिस को 13 घंटे बाद शाम करीब पांच बजे दी गई।

विज्ञापन


वारदात का पता चलते ही पुलिस के होश उड़ गए। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो काले रंग की एक कार से चार बदमाश लूटपाट करते नजर आए। सीओ चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि केस दर्ज करके बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि वारदात सुबह चार बजे हुई। आगरा के बेलनगंज निवासी रितेश सोनी चौक सराफा बाजार से सोने-चांदी की खरीद-फरोख्त करते हैं। करीब छह महीने पहले उन्होंने फूलवाली गली में किराये का कमरा भी लिया था। सोमवार को रितेश अपने कर्मचारी हरिश्‍चंद्र और ड्राइवर चंद्रप्रकाश के साथ कार से लखनऊ आए थे। उन्होंने शिवम ट्रेडर्स से 73 किलो चांदी की ब्रिक्स लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ब्रिक्स पांच बैग में भरकर कमरे में रख लीं। मंगलवार सुबह उन्हें ब्रिक्स लेकर आगरा जाना था। सुबह करीब चार बजे रितेश ने हरिश्‍चंद्र और ड्राइवर चंद्रप्रकाश को चांदी की ब्रिक्स से भरे बैग देकर कार में रखने के लिए भेजा।

ड्राइवर ने विरोध किया तो धक्का-मुक्की कर की मारपीट

loot of silver in Lucknow.
सर्राफ रितेश सोनी व ड्राइवर चंद्रप्रकाश। - फोटो : amar ujala

सीओ ने बताया कि दरअसल जिस गली में रितेश ने कमरा लिया है, वह बहुत तंग है। वहां कार खड़ी नहीं हो सकती इसलिए उन्होंने अपनी कार काली जी मंदिर के पास अग्रवाल धर्मशाला के सामने खड़ी की थी। कमरे से धर्मशाला के बीच की दूरी करीब एक किलोमीटर है। उनके दोनों कर्मचारी स्कूटी में बैग रखकर कार के पास पहुंचे।

बैग कार में रखने के बाद चंद्रप्रकाश वहीं खड़ा हो गया और हरिशचंद्र मालिक को लेने के लिए स्कूटी से फूलवाली गली चला गया। इसी बीच काले रंग की कार से चार बदमाश वहां आ गए। चंद्रप्रकाश पर तमंचा तानकर गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश कार में रखे बैग निकालने लगे। ड्राइवर ने विरोध किया तो उससे धक्का-मुक्की व मारपीट की।

घबराया ड्राइवर वहां से भाग गया जबकि कार में रखे चांदी की ब्रिक्स से भरे बैग लेकर बदमाश ठाकुरगंज की तरफ भाग निकले। इसी बीच ड्राइवर ने रितेश को फोन कर लूट की सूचना दी तो उसके होश उड़ गए।

सीओ ने बताया कि शाम करीब पांच बजे रितेश कोतवाली पहुंचा और पुलिस को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और धर्मशाला व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई गई। फुटेज में चार बदमाश लूटपाट करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed