फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot of 8 lakh rupeesin lucknow in day time

महिला को घर में बंधक बनाकर दिनदहाड़े आठ लाख की लूट

Fri, 24 Apr 2015 11:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Fri, 24 Apr 2015 11:42 AM IST
विज्ञापन
loot of 8 lakh rupeesin lucknow in day time

किराए पर कमरा मांगने के बहाने दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार को राजाजीपुरम के सी ब्लॉक में 48 वर्षीय महिला निर्मला को बंधक बनाकर 8 लाख रुपये के जेवर-नकदी लूट लिए। वारदात के वक्त महिला घर पर अकेली थी।

विज्ञापन


दोपहर करीब पौने दो बजे बदमाशों ने दरवाजा खटखटाया और तमंचा व चाकू सटाकर वारदात को अंजाम दिया। निर्मला ने अपने बैंककर्मी पति शिवकुमार और रिश्तेदारों को फोन कर इसकी जानकारी दी। तालकटोरा पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


निर्मला के पति भूमि विकास बैंक की खलीलाबाद शाखा में फील्ड अफसर हैं। बृहस्पतिवार को वे बैंक चले गए तो निर्मला घर पर अकेली रह गईं। दोपहर किसी ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बकौल निर्मला, बाहर दो युवक खड़े थे। युवकों ने कहा, ‘हमें किराये पर कमरा चाहिए। आपके पति ने ही हमें यहां भेजा है।’ निर्मला ने कमरा खाली होने से मना किया तो एक बदमाश ने तमंचा उनकी कनपटी से सटा दिया। वहीं, दूसरे ने गर्दन पर चाकू अड़ा दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए भीतर घुस गए और सोने की जंजीर, कान के टॉप्स व पायल उतरवा लिया।

घर से परिचित थे लुटेरे

loot of 8 lakh rupeesin lucknow in day time

इसके बाद आलमारी की चाबियां लेकर लॉकर खोला और एक लाख पांच हजार रुपये निकाल लिए। लॉकर में रखी सोने की चेन, झुमके, अंगूठियां और अन्य जेवर भी समेटकर भाग निकले।

बदमाशों को घर में घुसने और लूटपाट करके भागने में महज 7 मिनट लगे। निर्मला के अनुसार ऐसा लग रहा था जैसे बदमाशों को पता था कि आलमारी कहां है, उसका लॉकर कहां है। वे चाबी लेकर सीधे आलमारी की तरफ चले गए।

सीओ बाजारखाला हृदयेश कठेरिया का कहना है कि या तो बदमाश घर की परिस्थितियों से अच्छी तरह परिचित थे या फिर वारदात से पहले उन्होंने रेकी की थी। उनके चेहरे खुले थे। साफ है कि वे शिवकुमार के घर-परिवार के बारे में सब जानते थे, लेकिन उन्हें कोई पहचानता नहीं था।

सीओ ने बताया कि पड़ोस के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरे नजर आ रहे हैं, लेकिन चेहरा स्पष्ट नहीं है। फुटेज को फिर से खंगाला जाएगा।

निर्मला ने बताया कि फर्स्ट फ्लोर पर किरायेदार रहते हैं और वे ग्राउंड फ्लोर पर। इसलिए मेन गेट खुला रहता है। यही वजह थी कि बदमाश आराम से मकान के भीतर घुस आए और कमरे का दरवाजा खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed