{"_id":"60867b6bb3e8ec23b03976bd","slug":"loot-in-maharajganj-kotwali-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: पेट्रोल पंप कर्मचारी से दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट, दोनों बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रायबरेली: पेट्रोल पंप कर्मचारी से दिनदहाड़े आठ लाख रुपये की लूट, दोनों बदमाश गिरफ्तार
Mon, 26 Apr 2021 02:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:05 PM IST
सार
वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर आगे बाइक छोड़कर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो अलग-अलग गांव में दोनों लुटेरों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली जिले की महाराजगंज कोतवाली के एक गांव में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी से आठ लाख रुपये की लूट हो गई। कर्मचारी बैंक में कैश जमा करने जा रहा था। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने कर्मचारी को गोली मारने की धमकी दी और गन प्वाइंट पर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
जिले की महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुसुढ़ी सागरपुर गांव में स्थित मां वैष्णो फिल्म स्टेशन के मैनेजर बैंक में कैश जमा करने जा रहे थे, तभी कुबना नैय्या नाला जंगल के पास पेट्रोल पंप कर्मचारी से दिनदहाड़े असलहे की बट पर दो बाइक सवार लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया और वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
वारदात के बाद बाइक सवार बदमाश घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर आगे बाइक छोड़कर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दो अलग-अलग गांव में दोनों लुटेरों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन