बेटी पर तमंचा तान की लाखों की लूट, डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने रविवार देर रात एक स्कूल संचालक के घर धावा बोला। कमरे में पढ़ाई कर रही बेटी पर तमंचा तानकर गहने व नगदी बटोरे।
आहट पर जागे दंपती से हाथापाई के साथ जानमाल की धमकी दी और माल लेकर भाग निकले। स्कूल संचालक ने वारदात के दौरान पुलिस को फोन किया। डेढ़ घंटे बाद पहुंची पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।
काकोरी क्षेत्र के गांव हरदोइया में स्कूल संचालक मिथलेश यादव के घर पर रविवार देर रात धावा बोला। पहली मंजिल पर कमरे में पढ़ाई कर रही बेटी संध्या पर तमंचा तान चुप रहने की हिदायत दी।
काले कपड़े पहने नकाबपोश बदमाशों ने बक्से व सेफ खंगाली। दूसरे कमरे में मिथलेश, उनकी पत्नी सरिता यादव व बेटा शैलेश सो रहा था। आहट पर जागी सरिता ने बेटी के कमरे में झांका। बदमाश ने सरिता पर भी तमंचा तान दिया।
करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची काकोरी पुलिस
पत्नी की चीख सुनकर जागे मिथलेश ने माजरा समझते ही रात 12:20 पुलिस कंट्रोल रूम फोन किया। काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने पर उसने गांव के ही रघुवीर यादव को फोन करके घर में बदमाश घुसे होने की जानकारी दी।
मिथलेश का कहना है कि रघुवीर यादव ने आसपास के लोगों को साथ लेकर घेराबंदी की। इस पर करीब तीन लाख के गहने व 45 सौ रुपये बटोरकर बदमाश भाग निकले। करीब डेढ़ घंटे बाद काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची।
बदमाशों की तलाश शुरू हुई तो गांव से कुछ दूर लालबहादुर के आम के बाद में गहनों के खाली डिब्बे व कुछ वस्तुएं मिलीं।
इंस्पेक्टर काकोरी रामपाल यादव का कहना है कि चोरी के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने आहट पर जागे परिवारीजनों पर असलहा तानकर धमकाया और माल लेकर भागे। चोरी के दौरान बल प्रयोग करने का मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की तलाश की जा रही है।