फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot in gomti nagar by four dacoits

किराये पर कमरा देखने आए बदमाशों ने चार घंटे तक बंधक बना की लूटपाट, पुलिस मुठभेड़ में एक घायल

Sun, 30 Dec 2018 01:07 AM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Sun, 30 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
loot in gomti nagar by four dacoits
पकड़े गए लुटेरे

गोमतीनगर के विनीतखंड-दो में तीन बदमाशों ने दिनदहाडे़ यूपी पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड से सेवानिवृत्त अधिकारी 69 वर्षीय एसएन तिवारी और उनकी पत्नी व बेटी को बंधक बनाकर लाखों के जेवर-नकदी लूट ली। वारदात एटीएस ऑफिस के ठीक सामने हुई। 

विज्ञापन


बदमाश दोपहर करीब तीन बजे किराये का कमरा लेने के बहाने घर में घुसे और शाम सात बजे तक इत्मीनान से लूटपाट कर भाग निकले। देर रात हैनीमैन चौराहे के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से गोलियां चलीं, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे भाई के साथ पकड़ लिया गया, जबकि तीसरा साथी भाग निकला।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि एसएन तिवारी डिवीजनल फायर अफसर के पद से रिटायर हुए हैं। उनके साथ घर पर पत्नी विमला और बेटी रितु रहती है। उसके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। तिवारी भूतल पर रहते हैं और पहली मंजिल को किराये पर देने के लिए बोर्ड लगा रखा है। दोपहर करीब एक बजे बदमाशों ने उन्हें कॉल कर कमरा देखने की बात कही। इसके बाद करीब 3 बजे तीन बदमाश उनके घर आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

loot in gomti nagar by four dacoits
पीड़ित परिवार

एसएन तिवारी का कहना है कि दो बदमाशों को वह पहली मंजिल पर स्थित कमरा दिखाने साथ ले गए, जबकि तीसरा नीचे ही रुक गया। काफी देर तक पिता नीचे नहीं आए तो रितु ऊपर गई। वहां देखा, बदमाशों ने रस्सी व टेप से एसएन तिवारी के हाथ-पैर बांधकर बैठा रखा था और कनपटी पर पिस्टल तानकर रुपये व जेवर के बारे में पूछ रहे थे। 

बदमाशों ने रितु को भी पकड़कर हाथ-पैर बांध दिए। बेटी व पति के नीचे न आने पर विमला भी ऊपर गई तो बदमाशों ने उन्हें बैठा लिया। हालांकि उनके हाथ-पैर नहीं बांधे। इसके बाद बदमाशों ने इत्मीनान से अलमारियों से सोने-चांदी के जेवर और करीब 40,000 रुपये समेटे।

शाम करीब सात बजे बदमाश धमकाते हुए भाग निकले। उनके जाते ही विमला नीचे आईं और पड़ोस में रहने वाले लोकेश को घटना बताई। उन्होंने लोकेश के मोबाइल से ही पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर वारदात की सूचना दी। 

मोबाइल नंबर के सहारे पुलिस ने दबोचा

loot in gomti nagar by four dacoits
घायल लुटेरा
जानकारी पर आनन-फानन एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारी व गोमतीनगर पुलिस पहुंची। बदमाशों ने जिस मोबाइल नंबर से एसएन तिवारी को कॉल की थी, उसके ही जरिये पुलिस उन तक पहुंची। रात करीब साढे़ दस बजे बदमाशों के मोबाइल की लोकेशन हैनीमैन चौराहे के पास मिली, जिसके बाद घेराबंदी शुरू की गई। 

पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायर किया। जवाबी फायरिंग में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी नवीन कश्यप के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे भाई प्रवीण कश्यप के साथ दबोचा। नवीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरे साथी संतोष की तलाश जारी है। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि वे एक सप्ताह से मकान की रेकी कर रहे थे। 

वृद्धा के पैर दबाए, चाय-नाश्ता भी किया

विमला ने पैर में दर्द होने की बात कही तो बदमाश उनके पैर दबाने लगे। उनका यह व्यवहार देखकर सभी चौंक गए। पुलिस अधिकारियों भी यह बात सुनकर आश्चर्यचकित रह गए। विमला ने बताया कि बदमाशों ने चाय बनाकर पी और नाश्ता भी किया। एसएन तिवारी की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर है। बदमाशों ने उन्हें आराम पहुंचाने के लिए तकिया भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed