फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   loot by a fraud on the name of audition for modeling in lucknow.

मास्टर माइंड ठग ने प्रिंसिपल सहित पूरे स्कूल को दिया झांसा, चेन व पैसा लेकर हुआ रफूचक्कर

Wed, 18 Jul 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 18 Jul 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
loot by a fraud on the name of audition for modeling in lucknow.
सीसीटीवी से की जा रही है ठग की पहचान। - फोटो : amar ujala

एक शातिर ठग ने खुद को मल्टीनेशनल कंपनी का प्रतिनिधि बताया, मॉडल की जरूरत बताई और अमीनाबाद इंटर कॉलेज में ऑडिशन की तारीख तय कर दी। तय तारीख पर शिक्षक व छात्र पहुंचे। ठग ने उनके मेकअप के बहाने उनसे चेन उतरवाली। कुछ पैसे भी शिक्षकों से लिए, फिर लंच पैकेट लेने जाने के बहाने सब लेकर रफूचक्कर हो गया। काफी देर तक ठग लौटकर नहीं आया तो प्रिंसिपल ने अमीनाबाद पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


22 छात्र चुनें, पुरस्कार व तोहफों का दिया लालच
कैसरबाग के क्षेत्राधिकारी अमित राय ने बताया कि ठग ने अपना नाम शकील कुरैशी बताया था। वह शुक्रवार दोपहर कॉलेज पहुंचा और प्रिंसिपल को कंपनी का लेटरहेड दिखाया। कहा कि मॉडल के लिए ऑडिशन कराना है। उसने हाईस्कूल और इंटर की कक्षाओं में जाकर कुल 22 छात्र चिह्नित किए। सोमवार को उनकी ट्रेनिंग कराई और मंगलवार को ऑडिशन रखा। चुने जाने पर पुरस्कार व तोहफों का लालच दिया।
विज्ञापन


खर्च देने का वादा कर रैंप बनवाया, सजावट करवाई
क्षेत्राधिकारी के मुताबिक शकील ने प्रिंसिपल को रैंप बनवाने, कुर्सी-मेज व सजावट का इंतजाम करने के साथ-साथ मेकअपमैन बुलवाने के कहा। खर्च का भुगतान करने का वादा किया। प्रिंसिपल ने सभी इंतजाम करा दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा था, सोने की चेन पहनकर आना

loot by a fraud on the name of audition for modeling in lucknow.

शकील ने ऑडिशन के लिए छात्रों को सोने की चेन पहनकर आने को कहा था। मंगलवार सुबह छात्र ऑडीशन के लिए पहुंचे तो उन्हें मेकअप कराने भेज दिया गया। मेकअप के दौरान ही ठग ने याहियागंज निवासी रजत अवस्थी और खदरा की छोटी पकरिया के फरमान तथा शिक्षक राजू ठाकुर के गले से सोने की जंजीर उतरवाकर अपने बैग में रखवा ली।

उसका कहना था कि मेकअप के दौरान चेन खराब हो जाएगी। दोपहर करीब 12 बजे छात्रों के लिए कैसरबाग से लंच पैकेट लाने की बात कहकर वह चला गया। जाने से पहले उसने शिक्षक शुजाउर्रहमान से 4000 रुपये मांग लिए। उसने कहा था कि लंच पैकेट के लिए कैश नहीं है। वह बाजार जाकर एटीएम से कैश निकालकर रुपये लौटा देगा। काफी देर हुई तो उसे फोन किया गया, लेकिन फोन बंद था।

ठगी का अहसास होने पर पुलिस को सूचना दी गई। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि फिलहाल किसी ने तहरीर नहीं दी है। कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में ठग की फोटो मिली है। उसका पता लगाया जा रहा है।

इनाम में एक्टिवा स्कूटर देने का झांसा दिया

loot by a fraud on the name of audition for modeling in lucknow.
शातिर शकील ने चुने गए छात्र फरमान और रजत को कंपनी की तरफ से इनाम में एक्टिवा स्कूटर देने का झांसा दिया था। दोनों छात्र कॉमर्स से 12वीं की पढ़ाई कर रहे हैं। उसने फरमान को फोन कर उसकी मां शन्नो से भी बात की। शन्नो से बेटे को सोने की चेन पहनाकर भेजने को कहा तो वह सवाल पूछने लगीं।

इस पर ठग ने बेटे के आगे बढ़ने का हवाला देते हुए कहा कि पूरी दुनिया उसका चेहरा देखेगी। बच्चे का नाम होगा इसलिए उसे चेन पहनाकर भेजना। शन्नो ने कहा चेन नहीं है तो ठग ने किसी से मांगने के लिए कहा।

उसने फोन पर ही फरमान से बात कर कहा कि उसे ग्रे कलर की स्कूटर मिलेगी, जबकि रजत को ब्लैक स्कूटर दी जाएगी। दोनों के नाम पर स्कूटर बुक हो गई है। ठग के कहने पर दोनों छात्र अपने रिश्तेदारों से सोने की चेन मांगकर लाए थे।

प्रिंसिपल से कहा मुख्य अतिथि होंगी बॉलीवुड की अभिनेत्री

loot by a fraud on the name of audition for modeling in lucknow.

ठग ने प्रिंसिपल से कहा था कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बॉलीवुड की अभिनेत्री को बनाया गया है। उनके स्वागत के लिए बुके और नाश्ते का बेहतर इंतजाम होना चाहिए। साथ ही उसने शिक्षक राजू ठाकुर को मुख्य अतिथि को बुके देने की जिम्मेदारी सौंपी।

कहा कि बुके देते हुए अपने फोटो खिंचवा लेना। ठग ने चुने गए सभी छात्रों और स्कूल के प्रिंसिपल व स्टाफ के साथ फोटो खिंचवाने की जिम्मेदारी भी राजू ठाकुर को सौंपी थी।

खुद को बताया मुंबई का डायरेक्टर, कहा कई विज्ञापन फिल्में बनाईं
ठग शकील ने बच्चों से खुद को मुंबई का डायरेक्टर बताया था। ट्रेनिंग के दौरान ठग ने कहा कि उसने कई बड़ी विज्ञापन फिल्में बनाई हैं। उसने छात्रों को कैमरे के सामने एक्टिंग करने, बोलने, चलने-फिरने का अंदाज भी सिखाया। साथ ही प्रिंसिपल से कहा कि ऑडीशन के बाद वह कंपनी की तरफ से स्कूल परिसर स्थित पार्क की साफा-सफाई व सुंदरीकरण का काम करा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed