फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lawyers attacked on police over land issue in lucknow.

जमीन कब्जाने को लेकर वकीलों ने पुलिस पर किया हमला, थाने में भी जमकर हंगामा, 12 गिरफ्तार

Tue, 26 Jun 2018 09:50 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Jun 2018 09:50 AM IST
विज्ञापन
 lawyers attacked on police over land issue in lucknow.
हमले में तोड़ी गई पुलिस जीप। - फोटो : amar ujala

लखनऊ के मड़ियांव के नरहरपुर गांव में सोमवार दोपहर सैकड़ों वकील जमीन पर कब्जा करने पहुंच गए। मालिक ने विरोध किया तो उसे धमकाने लगे। सूचना पर पहुंचे मड़ियांव प्रभारी निरीक्षक व उनके हमराहियों को घेरकर वकीलों ने पथराव कर दिया। इसमें सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


वकीलों के साथ पहुंचे अराजक तत्वों ने अवैध असलहे भी लहराए। इसकी सूचना पर पहुंची ट्रांसगोमती इलाके के थानों की पुलिस ने वकीलों को घेरा और 12 लोगों को हिरासत में लिया। देर शाम प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर वकीलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन


नरहरपुर में राजीव कुमार कनौजिया की जमीन है। इस पर धीरेन्द्र अवस्थी उर्फ धीरू अपना होने का दावा करते हैं। सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे वह लेखपाल और कानूनगो की मदद से पैमाइश कराने पहुंच गए। मौके पर करीब डेढ़ सौ वकील व अराजक तत्व भी थे। राजीव ने पैमाइश का विरोध किया तो उसे धमकी देते हुए भगा दिया। उसने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। इस पर प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव अमरनाथ वर्मा टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने पहुंचते ही वीडियोग्राफी शुरू कर दी। यह देख वकील भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने निरीक्षक के हमराही पर हमला बोल दिया। बीच-बचाव करने पर निरीक्षक के साथ भी बदसलूकी की। बवाल बढ़ता देख इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। मौके पर ट्रांसगोमती इलाके के थानों की टीम भेजी गई। क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह पहुंचे। फोर्स पहुंचते ही पुलिस ने वकीलों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस ने लाठियां भी चलाईं। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने भाग रहे करीब एक दर्जन वकीलों को दबोच लिया।

थाने में हंगामा, जाम लगाने की कोशिश

 lawyers attacked on police over land issue in lucknow.

एक दर्जन से अधिक वकीलों के गिरफ्त में आने की सूचना मौके से भागे साथियों ने कचहरी तक पहुंचा दी। इसके बाद वकील मड़ियांव थाने पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस की सख्ती देखकर वकील थाने से निकले और जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि इसमें सफल नहीं हो पाए। कुछ देर बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी पहुंच गए। कई बार समझौते के लिए पुलिस पर दबाव बनाया, लेकिन सारी कोशिश बेकार हो गई।

थाने में कई बार हुई कहासुनी
थाने पर जुटे वकीलों ने कई बार हिरासत में मौजूद साथियों से मिलने को मुंशियाने में जाने का प्रयास किया पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस पर हंगामा शुरू कर दिया। दो घंटे में चार से पांच बार वकीलों और पुलिस में झड़प हुई। मौजूद क्षेत्राधिकारी से बातचीत के दौरान वकीलों ने कमरे में हंगामा शुरू कर दिया। किसी तरह पुलिस ने वकीलों को खदेड़ा।

इनके खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

 lawyers attacked on police over land issue in lucknow.
हमले में तोड़ी गई पुलिस जीप। - फोटो : amar ujala

प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा ने बताया कि नरहरपुर से पुलिस हिरासत में आए वकीलों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई। इनमें अनस, राजकुमार शर्मा, रोहित साहू, कृत्यांश, रवि कुमार, धीरेन्द्र अवस्थी उर्फ धीरू, अनुराग त्रिवेदी, अजीत सिंह, सुनील गुप्ता, तस्लीम अहमद, नीरज अग्रवाल और मो. सलीम शामिल हैं।

इनके खिलाफ पुलिस टीम पर हमला करने, सरकारी काम में बांधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। देर शाम सभी आरोपियों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed