{"_id":"5bc0ef9cbdec22694f4600c1","slug":"late-night-dgp-inspection-of-lucknow-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात थाना-चौकी का हाल देखने निकले डीजीपी, लगी पुलिसकर्मियों की क्लास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देर रात थाना-चौकी का हाल देखने निकले डीजीपी, लगी पुलिसकर्मियों की क्लास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की क्लास लगाते डीजीपी ओपी सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी पुलिस की सक्रियता, गश्त-पिकेट व थाना-चौकी का हाल देखने के लिए डीजीपी ओपी सिंह शुक्रवार देर रात सड़क पर निकल पड़े। अपने आवास से डीजीपी रात करीब सवा ग्यारह बजे चौक की पाटानाला चौकी पहुंचे और वहां अधिकारियों-कर्मचारियों की क्लास लगाई।
विज्ञापन
उन्होंने दरोगाओं से क्षेत्र की पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण से संबंधित सवाल-जवाब किए। इस बीच डीजीपी के चेकिंग पर निकलने की सूचना से जिले की पुलिस सतर्क हो गई। सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सड़क पर मुस्तैद हो गए।
विज्ञापन
करीब 20 मिनट बाद डीजीपी का काफिला पाटानाला चौकी से ऐशबाग पुल से होते हुए चारबाग, मवैया से नहर चौराहा पहुंचा जहां सीओ कृष्णानगर लाल प्रताप सिंह सड़क पर उनका इंतजार करते मिल गए।
विज्ञापन
डीजीपी जब पाटानाला चौकी पहुंच, उस वक्त वहां एसएसपी कलानिधि नैथानी थानेदारों और दरोगाओं की बैठक कर रहे थे। वहां एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी समेत अन्य अफसर भी मौजूद थे। डीजीपी के चौकी आते ही हड़कंप मच गया।
उन्होंने हुसैनाबाद चौकी के प्रभारी राजकरन सिंह से पुलिसिंग के बारे में पूछताछ की। पूछा अपराध कैसे नियंत्रित करते हैं तो चौकी प्रभारी हड़बड़ा गए। बोले कि सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हैं।
डीजीपी ने कहा कि यह तो अपराध होने के बाद की कार्रवाई है। उन्होंने अपना सवाल दोहराया तो चौकी प्रभारी ने हकलाते हुए कहा कि इलाके के लोगों से मिलजुलकर और बातचीत करके वारदातों की रोकथाम करते हैं। चौकी प्रभारी की बातें सुनकर डीजीपी ने उन्हें बैठ जाने को कहा। अन्य दरोगाओं से उन्होंने सर्कुलर के बारे में पूछा।
कई जवाब नहीं दे सके तो कई की जुबान लड़खड़ाने लगी। इस दौरान डीजीपी ने चौकी में मौजूद एएसपी और क्षेत्राधिकारियों को पुलिसिंग से संबंधित टिप्स दिए। 20 मिनट बाद डीजीपी का काफिला चौकी से निकलकर बाजारखाला की तरफ चल दिया।
वहां से यू-टर्न लेकर डीजीपी मवैया की ओर गए। ऐशबाग में ईदगाह के पास उनकी कार कुछ देर के लिए ट्रक के पीछे फंस गई। साथ में मौजूद पुलिसकर्मियों ने रास्ता साफ कराकर उनकी कार आगे निकलवाई।
यहां से डीपीजी कानपुर रोड की तरफ बढ़े तो सिंगारनगर के पास कृष्णानगर सीओ सड़क पर खड़े मिल गए। डीजीपी ने उनसे कुछ देर बातचीत की, इसके बाद शहीद पथ होते हुए फैजाबाद रोड की तरफ चल दिए।