फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Husband killed his wife because of no birth of a baby boy

पत्नी को बेटा नहीं हुआ तो पति ने पार कर दी हैवानियत की हद

Mon, 14 Aug 2017 05:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 14 Aug 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
Husband killed his wife because of no birth of a baby boy
प्रतीकात्मक तस्वीर

गोमतीनगर क्षेत्र में शादी के दस साल बाद भी बेटा न होने से नाराज पति ने महिला पर मिट्टी का तेल उड़ेलकर जला दिया।

विज्ञापन


गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़िता की मां ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के मुताबिक, हसनगंज स्थित लाहौरगंज निवासी शांति देवी ने बेटी गुड़ियां (30) का विवाह दस साल पहले गोमतीनगर विजयखंड के रहने वाले बालक संग किया था।

दस साल में उसे तीन बेटियां हुईं। बेटा न होने से चिढ़ा पति आए दिन उसे ताने सुनाकर दूसरी शादी करने की धमकी देता था। बीती पांच अगस्त को गुड़िया किचन में नाश्ता बना रही थी तभी पति आया और मिट्टी का तेल उड़ेलकर आग लगा दी।

कमरे की कुंडी बाहर से बंद करके भाग निकला। महिला बुरी तरह झुलस गई। पड़ोसियों ने किसी तरह से उसे बाहर निकाला और सूचना पति को दी। आनन फानन में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शांति ने बताया उसकी बेटी ने अस्पताल में मजिस्ट्रेट के सामने भी जलाने का बयान दर्ज कराया था। इस मामले को लेकर शुक्रवार को शांति ने पति पर हत्या का आरोप लगाते रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed