फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Groom cancelled for marriage on not getting the dowry in Sitapur.

सीतापुर: दहेज में बुलेट नहीं मिली तो निकाह से दूल्हे ने किया इनकार, लड़की को लगा सदमा

Mon, 12 Jul 2021 04:41 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Jul 2021 04:41 PM IST
सार

सीतापुर में एक युवक ने दहेज में बुलेट न मिलने पर निकाह से इनकार कर दिया। इससे लड़की को सदमा लग गया। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
Groom cancelled for marriage on not getting the dowry in Sitapur.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीतापुर जिले की कोतवाली तालगांव इलाके में एक युवती का निकाह दहेज में बुलेट न मिलने से टूट गया। मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हे ने निकाह करने से इनकार कर दिया। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


कोतवाली तालगांव इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी लखनऊ के सहादतगंज निवासी युनूस के बेटे गयास के साथ तय थी। बताया जाता है कि लड़की के परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार उपहार स्वरूप दान दहेज की बात भी पक्की की थी। दोनों पक्ष निकाह से सहमत थे।
विज्ञापन


लड़की के भाई के मुताबिक, बहन की गोद भराई, बरीक्षा का कार्यक्रम हो चुका था, इसमें करीब एक लाख रूपये खर्च हुए थे। इसी माह की 25 जुलाई को युवती के निकाह की तारीख तय हुई थी। शादी के कार्ड छपवाकर रिश्तेदारों, परिचितों को बांटे जा चुके थे। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी को लेकर घर में खुशहाली का माहौल था। इसी बीच ससुराल पक्ष की ओर से लड़की के घरवालों से दहेज में बुलेट की मांग की गई लेकिन बुलेट देने की हैसियत न होने के कारण लड़की के परिजनों ने मांग मानने से इनकार कर दिया। इस पर दूल्हे और उसके घरवालों ने निकाह करने से इनकार कर दिया।

लड़की के भाई का कहना है कि लड़के का रिश्ता कहीं दूसरी जगह से आ गया। इसके बाद उसने दहेज में बुलेट मांगी। नहीं मिलने पर रिश्ते को ठुकराते हुए निकाह से इनकार कर दिया। बताया कि निकाह टूटने से उसकी बहन परेशान है और सदमे में है।


मामले को लेकर लड़की के भाई ने वर पक्ष के लड़के, उसके भाई, भाभी और बहन समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। तालगांव इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed