फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Goons tries to kidnap a girl in Kapoorthala in Lucknow.

Molestation in Lucknow: युवती को कार में खींचा, पिटाई की और कपड़े फाड़ डाले, लोग दौड़े तो सड़क पर फेंककर चले गए

Fri, 03 Jun 2022 12:54 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 03 Jun 2022 12:54 PM IST
सार

लखनऊ के कपूरथला चौराहे पर सरेशाम हुई वारदात में बदमाशों ने युवती को अगवा करने की कोशिश की। युवती को कार में खींचा और पिटाई करने के बाद उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद उसे चलती कार से फेंककर भाग गए।

विज्ञापन
Goons tries to kidnap a girl in Kapoorthala in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगंज के कपूरथला चौराहे पर युवतियों से छेड़छाड़ व मारपीट की घटनाएं लगातार हो रही हैं। बुधवार देर शाम एक युवती को दो शोहदों ने कार में खींचकर अगवा करने की कोशिश की। युवती का मोबाइल छीन लिया और छेड़खानी कर कपड़े फाड़ डाले। इसके बाद जमकर पिटाई भी की। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो शोहदे युवती को चलती कार से फेंककर भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर दो शोहदों के खिलाफ केस दर्ज कर चार घंटे के भीतर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


वजीरगंज इलाके में रहने वाली एक युवती कपूरथला स्थित कार शोरूम में नौकरी करती है। युवती के मुताबिक, बुधवार देर शाम ऑफिस बंद होने के बाद करीब आठ बजे वह घर लौट रही थी। कपूरथला चौराहे पर जब ऑटो-टेंपो का इंतजार कर रही थी, तभी वजीरगंज क्षेत्र में रहने वाले अंकुर पांडेय और सौरभ कार से पहुंचे। दोनों ने उसे जबरन कार में खींच लिया और कार भगाने लगे। विरोध करने पर पीटा और कपड़े फाड़कर छेड़खानी की। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो शोहदों ने चलती कार से ही युवती को फेंक दिया और भाग निकले। कार से फेंके जाने और शोहदों की पिटाई से युवती को गंभीर चोटें आई हैं। वह कुछ देर तक सड़क पर पड़ी रही।
विज्ञापन


युवती के मुताबिक, हालत सामान्य होने पर किसी तरह से वह घर पहुंची। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद परिवारीजनों के साथ वजीरगंज कोतवाली पहुंची। वहां से मामले की जानकारी अलीगंज पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक अलीगंज धर्मेंद्र सिंह यादव के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर अंकुर पांडेय और सौरभ के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को चार घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात को भी युवती से हुई थी छेड़छाड़

कपूरथला चौराहे पर शनिवार रात को भी एक युवती से छेड़छाड़ व उसकी पिटाई का मामला सामने आया था। उस युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे थे और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। इसके बाद पुलिस को जानकारी हो सकी थी।

इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी की कार सीज कर दी थी। विकास नगर में रहने वाली एमबीए की छात्रा का आरोप है कि गोमती नगर में रहने वाला रवि उसे कई दिनों से परेशान कर रहा था। शनिवार को भी छात्रा अपनी दोस्त के साथ घर लौट रही थी, तभी आरोपी रवि ने उसे कपूरथला चौराहे पर रोक लिया। दोनों की बीच कहासुनी हुई और आरोपी ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

चौराहे पर पुलिस चौकी, फिर भी कार्रवाई में देरी
लोगों की सुरक्षा व सहूलियत के लिए कपूरथला चौराहे पर ही पुलिस चौकी बनाई गई है। अलीगंज थाने में तैनात दरोगा व सिपाहियों की अच्छी खासी मुस्तैदी भी चौराहे पर रहती है। वहीं देर शाम इंस्पेक्टर व अन्य आला अधिकारी भी चौराहे पर टहलते रहते हैं। ऐसे में युवतियों के साथ छेड़छाड़ व मारपीट की वारदात पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। साथ ही पुलिस की कार्रवाई में देरी भी सवालों के घेरे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed