फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Goons attacked a police constable in lucknow.

बदमाशों ने जीआरपी सिपाही को मारी गोली, पकड़े गए

Sat, 09 Apr 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 09 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Goons attacked a police constable in lucknow.
पकड़े गए बदमाश - फोटो : amar ujala

चारबाग स्टेशन पर एनईआर चौकी के पास दो बदमाशों ने शुक्रवार देर रात पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग करके जीआरपी के सिपाही आफाक अहमद को घायल कर दिया।

विज्ञापन


दो गोलियां लगने के बाद भी बहादुर सिपाही एक बदमाश को दबोचे रहा, जबकि दूसरा भाग निकला। जीआरपी ने घायल सिपाही को ट्रॉमा सेंटर भेजने के साथ हत्थे चढ़े बदमाश से पूछताछ की और मौके से भागे बदमाश को उतरेटिया स्टेशन से पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जीआरपी की एक टीम ने गोसाईंगंज क्षेत्र स्थित ओमेक्स रेजीडेंसी के एक फ्लैट पर छापा मारकर हथियारों का जखीरा बरामद करने के साथ सुल्तानपुर के दो गांवों के प्रधान समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी जीआरपी सोनिया सिंह ने बताया कि चारबाग की एनईआर चौकी के दरोगा नारायण सिंह व कांस्टेबल आफाक अहमद शुक्रवार देर रात सर्कुलेटिंग एरिया में गश्त व चेकिंग कर रहे थे।

कांस्टेबल के पूछने पर की भागने की कोशिश

Goons attacked a police constable in lucknow.
मामले की जानकारी लेते घटनास्‍थल पर पहुंचे, डीआईजी, जीआरपी - फोटो : amar ujala

दो संदिग्ध व्यक्तियों को काफी देर से पूछताछ काउंटर से सर्कुलेटिंग एरिया तक चक्कर काटते देख कांस्टेबल आफाक अहमद ने उन्हें टोका। दोनों को भागते देख आफाक ने दौड़कर उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ के साथ तलाशी लेनी शुरू की कि गिरफ्त में फंसे बदमाश ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। एक गोली आफाक की जांघ और दूसरी पेट में लगी। इसके बावजूद वह बदमाश को दबोचे रहा। दरोगा ने आननफानन में बदमाश से पिस्टल छीना और उसे गिरा लिया।

फायरिंग से सनसनी फैल गई। इस बीच दूसरा बदमाश फायरिंग करते भाग निकाला। वारदात का पता चलते ही इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय व एनईआर चौकी इंचार्ज सतीश कौशिक मौके पर पहुंचे। घायल आफाक को ट्रॉमा सेंटर भेजा और हत्थे चढ़े बदमाश से पूछताछ की।

 

स्टेशन पर घूम रहे थे बदमाश

Goons attacked a police constable in lucknow.
डीआईजी, जीआरपी को जानकारी देते जीआरपी कर्मी - फोटो : amar ujala

पकड़े गए बदमाश की पहचान फैजाबाद के हैदरगंज थाने के गांव मलावन निवासी रोहित दुबे के रूप में हुई। उसने कुबूला कि आजमगढ़ के मुबारकपुर थाने के गांव मोहब्बतपुर निवासी अमित पांडेय मौके से भागा है।

जीआरपी की टीम ने अमित के संभावित ठिकानों के बारे में पूछताछ करके छापामारी शुरू की। इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय ने कांस्टेबल रमेश कुमार, संतोष, अजय व मनीष सिंह की मदद से दोपहर 2:50 बजे उतरेटिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर घेराबंदी करके अमित पांडेय को  गिरफ्तार करके उसके कब्जे से पिस्टल, 11 कारतूस व चार खोखे बरामद किए।

फैजाबाद से फरार था अमित
इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय ने बताया कि रोहित दुबे के खिलाफ फैजाबाद व अंबेडकरनगर में नौ आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं। इनमें तीन लूट के हैं। अमित ने उसके साथ वर्ष 2014 में फैजाबाद के हैदरगंज क्षेत्र में लूट और गोसाईंगंज क्षेत्र में छेड़खानी की वारदात अंजाम दी थी। इसमें रोहित ने जमानत करा ली लेकिन अमित फरार चल रहा था। विगत दिनों कोर्ट ने उसकी कुर्की का नोटिस जारी किया था।

पूछताछ में ये भी हुए खुलासे

Goons attacked a police constable in lucknow.

कड़ाई से पूछताछ में अमित ने कुबूला कि सुल्तानपुर के एक गांव के प्रधान विक्रम सिंह की करीबी रिश्तेदार का ओमेक्स रेजीडेंसी में फ्लैट है। उस फ्लैट में रह रहा था। इस खुलासे पर जीआरपी ने गोसाईंगंज क्षेत्र स्थित ओमेक्स रेजीडेंसी के छठे तल पर स्थित फ्लैट पर छापा मारा। दस्तक देते ही फ्लैट में शोरगुल सुनाई देने लगा।

किसी तरह दरवाजा खुलवाकर पुलिस प्रधान विक्रम सिंह व उसके साथी एक अन्य गांव के प्रधान रजत सिंह के साथ चार साथियों को हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

जीआरपी की टीम को इनाम
जीआरपी के आला अफसरों ने फायरिंग कर रहे बदमाश को पिस्टल समेत दबोचने पर कांस्टेबल आफाक अहमद व दरोगा नारायण सिंह की बहादुरी की सराहना की।

मौके से भागे बदमाश को चंद घंटों में पिस्टल समेत पकड़ने पर इंस्पेक्टर डीके उपाध्याय व उनकी टीम को सराहा। एडीजी रेलवे जीएल मीणा ने जीआरपी टीम को 15 हजार रुपये नगद इनाम की घोषणा की। एसपी सोनिया सिंह ने पांच हजार रुपये नगद इनाम का एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed