फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gold smuggler arrested in lucknow airport

प्रेस में छिपाकर दुबई से ला रहे थे साढ़े चार किलो सोना, लखनऊ एयरपोर्ट पर धरे गए

Sat, 17 Nov 2018 09:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 17 Nov 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
gold smuggler arrested in lucknow airport
एयरपोर्ट से जब्त किया गया सोना

प्रेस में छिपाकर दुबई से लाया गया तस्करी का साढ़े चार किलो से अधिक सोना लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर जब्त कर लिया गया। कस्टम टीम ने देवरिया निवासी तस्कर शंभू चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


तस्कर शंभू चौहान शुक्रवार को दुबई की इंटरनेशनल फ्लाइट (आईएक्स-194) से दोपहर 12.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर उतरा। कस्टम टीम की डिप्टी कमिश्नर निहारिका लाखा ने बताया कि शंभू के पास से प्रेस के सोने के दो एलीमेंट बरामद हुए, जिसका वजन 4.666 किलो था।
विज्ञापन


इसकी विदेशी बाजार में कीमत 1,51,64,727 आंकी गई है। हालांकि कस्टम डिपार्टमेंट को कई दिन पहले सूचना मिली थी कि सोना दुबई से लाया जाना है, लेकिन पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी थी। आयुक्त वीपी शुक्ल के निर्देश पर आठ सदस्यीय टीम को इस सोने को जब्त करने के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते शुक्रवार दोपहर में जब शंभू चौहान फ्लाइट से उतर कर जाने लगा तो उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी। तलाशी में आयरन प्रेस में सोना छिपाने की पुष्टि हुई। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो शंभू ने बताया कि उसे यह सोना लखनऊ में देने के लिए दिया गया था। कस्टम टीम में असी सिद्दीकी, एसकेएस चौहान, मनोहर श्याम अधीक्षक, प्रवीण कुमार मिश्र, श्रवण कुशवाहा, अतुल कुमार, नरायन सिंह निरीक्षक शामिल थे। 

प्रेस लोहे की, सोने के एलीमेंट

डिप्टी कमिश्नर निहारिका लाखा के मुताबिक, शंभू चौहान लोहे की प्रेस में सोने का एलीमेंट लगाकर सोना पार करने की कोशिश में था। एक एलीमेंट का वजन 2.333 किलो था। 

...और सोने की डिलीवरी लेने वाले भागे
कस्टम टीम ने विदेशी सोने सहित तस्कर को पकड़ा तो दुबई से लाए गए सोने की डिलीवरी लेने वाले भाग गए। टीम ने शंभू चौहान से सोने की डिलीवरी लेने वालों के बारे में बहुत सख्ती से पूछताछ की पर वह कुछ नहीं बता सका। कस्टम सूत्रों ने बताया कि शंभू चौहान ने जानकारी दी कि डिलीवरी लेने वालों के पास उसकी फोटो भी है, जिससे उसकी पहचान करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed