फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl steal jewellery from home and run away

मां को चारपाई से बांधकर दोस्त संग भागी बेटी

Wed, 06 May 2015 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Wed, 06 May 2015 10:12 AM IST
विज्ञापन
girl steal jewellery from home and run away

मड़ियांव में एक बेटी ने अपनी मां को सोते समय चारपाई से बांध दिया और लॉकर खोलकर गहने-नकदी लेकर भाग निकली। कई घंटे बाद भी जब बेटी का पता नहीं लगा तो उसने मड़ियांव थाने पहुंचकर सूचना दी।

विज्ञापन


मड़ियांव के शेरवानीनगर निवासी शिक्षिका पूनम वर्मा की बेटी बीकेटी के एक मैनेजमेंट कॉलेज में बीबीए की छात्रा है। कुछ दिनों पहले पूनम को पता चला कि उसकी बेटी गलत संगत में पड़ चुकी है। इसके बाद उन्होंने उस पर बंदिशें लगानी शुरू कर दीं।
विज्ञापन


कई दिनों से बेटी कॉलेज नहीं गई तो उसके दोस्तों ने फोन करने शुरू कर दिए। इसके बाद छात्रा ने सोमवार देर रात बरामदे में सो रही पूनम वर्मा को दुपट्टे के सहारे चारपाई से बांध दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लाख रुपए के जेवर लेकर भागी लड़की

girl steal jewellery from home and run away

इसके बाद आलमारी से गहने व रुपये निकालने लगी। खटपट की आवाज सुन पूनम की नींद टूटी। चारपाई से बंधा होने से वह उठ नहीं सकी और छात्रा एक दोस्त की मदद से भाग निकली।

पूनम के मुताबिक, उसकी बेटी करीब तीन लाख रुपये के जेवर ले गई है। वहीं, पूनम वर्मा जब शिकायत लेकर मड़ियांव थाने पहुंची तो किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि बेटियां भी ऐसी हरकत कर सकती हैं।

पूनम ने बताया कि उनकी दो बेटियां हैं। जब उनकी बेटी गलत दोस्तों के फेर में पड़ गई तो उन्होंने उसे काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed