फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl kidnapped and gangrapped in lucknow

लड़की को अगवाकर करीबी रिश्तेदारों ने किया गैंगरेप

Fri, 08 Jan 2016 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 08 Jan 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
girl kidnapped and gangrapped in lucknow

लखनऊ के जानकीपुरम में सिलाई-कढ़ाई सीखने के लिए घर से निकली किशोरी का अपहरण कर गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीतापुर की किशोरी यहां बीती 31 दिसंबर को सहारा एस्टेट के पास बहन के घर आई थी।

विज्ञापन


यहां उसने सिलाई-कढ़ाई संस्थान में दाखिला ले लिया था। किशोरी की बहन के मुताबिक, बीती एक जनवरी की दोपहर वह घर से संस्थान जाने के लिए निकली थी। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


उसे ठाकुरगंज के गल्लामंडी स्थित कमरे में ले गए और दुराचार किया। तीन जनवरी की शाम बदहवास हालत में किशोरी को इंजीनियरिंग कॉलेज के पास छोड़कर भाग गये। पुलिस ने किशोरी के जीजा की तरफ से तीन भाई मुजीब, शकील, वकील और उसके रिश्तेदार मुबीन व मतीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन भाइयों सहित मुबीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। इंस्पेक्टर टीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गये आरोपी ठाकुरगंज में सब्जी का ठेला लगाते हैं और गल्लामंडी में एक ही कमरे में रहते हैं।

किशोरी से गैंगरेप जैसे संवेदनशील मामले में जानकीपुरम पुलिस की भूमिका अमानवीय रही। इंजीनियरिंग कॉलेज में किशोरी के बदहवास हालत में मिलने की खबर मिलते ही परिवारीजन मौके पर पहुंच गए।

चार दिन तक काटे थाने के चक्कर

girl kidnapped and gangrapped in lucknow

प‌रिजन पीड़िता को लेकर जानकीपुरम थाना पहुंचे जहां इंस्पेक्टर ने घटनास्थल मड़ियांव थाना का बताते हुए उन्हें वहां भेज दिया। यहां जाने पर पुलिस ने पीड़ित परिवार को वापस जानकीपुरम जाने की सलाह दी। हालांकि, जानकीपुरम पुलिस ने दोबारा उन्हें भगा दिया।

चार दिन लगातार दो थानों के चक्कर काटने के बाद जब पीड़िता के परिवारीजनों ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की तब जानकीपुरम पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

किशोरी और आरोपी एक ही गांव के इंस्पेक्टर ने बताया कि किशोरी और आरोपी एक ही गांव के हैं। दोनों पक्षों में दूर की रिश्तेदारी भी है। किशोरी और आरोपियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगालने पर पता चला कि उसकी मुजीब से लंबे समय से बातचीत हो रही है।

दोनों की कॉल डिटेल से खुलासा हुआ कि एक जनवरी को गायब होने से पहले भी दोनों की फोन पर बातचीत हुई थी। पुलिस का यह भी कहना है कि दोनों के परिवार में रंजिश का भी पता चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed