फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gangrape in Kannuaj Medical College Campus

शर्मनाक: डिंपल के गढ़ में 10 दिन तक गैंगरेप!

Wed, 26 Nov 2014 05:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 26 Nov 2014 05:11 PM IST
विज्ञापन
Gangrape in Kannuaj Medical College Campus

तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कालेज परिसर के स्टाफ आवास में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा को बंधक बनाकर 10 दिन तक गैंगरेप किया गया।

विज्ञापन


बंधक बनाने वालों में कालेज का वरिष्ठ लिपिक और उसके साथी शामिल थे। पुलिस ने वरिष्ठ लिपिक और उसके एक दोस्त दो गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति की तलाश चल रही है।

छात्रा को नौकरी दिलाने का झांसा देकर सरकारी आवास पर बुलाया गया। यहां उसे नशे का इंजेक्शन देकर गैंगरेप किया गया। एसपी ने कहा कि आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तिर्वा कोतवाली क्षेत्र की निवासी और कन्नौज के एक डिग्री कालेज में बीएससी प्रथम वर्ष छात्रा कानपुर स्थित कम्प्यूटर सेंटर पर ट्रेनिंग के लिए गई थी।

ट्रेन हुई थी मुलाकात, फंसाया बातों के जाल में

Gangrape in Kannuaj Medical College Campus

ट्रेन में उसकी मुलाकात कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गदनपुर वड्डू निवासी योगेंद्र सिंह पुत्र रामऔतार से हुई।

बातचीत के दौरान योगेंद्र सिंह ने छात्रा को अपने जाल में फंसाया और तिर्वा के राजकीय मेडिकल कालेज में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

एसपी एके जैन के अनुसार 14 नवंबर को योगेंद्र ने छात्रा को मेडिकल कालेज में बुलाया। वहां से वह कालेज के वरिष्ठ लिपिक कृष्ण चौहान (शैक्षणिक डिपार्टमेंट) से मुलाकात कराई।

कृष्ण कुमार उसे मेडिकल कालेज परिसर में बने सरकारी आवास संख्या 89 टाइप द्वितीय में ले गया। यहां उसे बंधक बनाकर दोनों ने रेप किया।

फिर दोनों छात्रा को लेकर छिबरामऊ निवासी अपने दोस्त ट्रक मालिक इंद्रजीत के मकान पर गए। यहां तीनों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया।

इस बीच काफी खोजबीन के बाद भी छात्रा का पता नहीं चला तो उसके पिता ने 22 नवंबर को तिर्वा कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed