फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud with retired DSP on the name of appointing him mandi parishad chairman.

रिटायर्ड डीएसपी से 20 लाख ऐंठे: मंडी परिषद का चेयरमैन बनाने के नाम पर की ठगी, सात पर मुकदमा

Sat, 17 Jul 2021 12:08 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Jul 2021 12:08 PM IST
सार

ठगों ने बीजेपी के कई नेताओं के साथ मुलाकात के फोटो भी दिखाए तो बीएल दोहरे झांसे में आ गए। जालसाजों ने बताया कि नई दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से बात हो गई है। इस पर बीएल दोहरे ने 20 लाख रुपये एडवांस दे दिए। इसके बाद न तो चेयरमैन का पद मिला और न ही रकम।

विज्ञापन
Fraud with retired DSP on the name of appointing him mandi parishad chairman.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

मंडी परिषद का चेयरमैन बनाने के नाम पर जालसाजों ने ईओडब्ल्यू से रिटायर्ड डीएसपी बीएल दोहरे से 20 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने एक करोड़ रुपये में पद दिलाने का झांसा दिया था। पीड़ित ने सरोजनीनगर थाने में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर महेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, हिंदनगर निवासी बीएल दोहरे पिछले साल मार्च में सेवानिवृत्त हुए थे। पीड़ित के मुताबिक, उनकी मुलाकात मलिहाबाद के चौकराना निवासी सौरभ सैनी व ऋषभ सैनी से हुई। उनके साथ बबलू, छोटू, गोविंद यादव, राज नारायण यादव भी अक्सर उनके घर आते थे। ठगों ने नीलेश कुमार नाम के व्यक्ति से मुलाकात कराई। नीलेश जब मिलने आया तो उसके वाहन पर भाजपा का झंडा लगा था। उसे सौरभ ने नई इंडिया सेना का प्रदेश अध्यक्ष व हिंदू महासभा का प्रदेश अध्यक्ष बताया था।
विज्ञापन


सौरभ ने बीजेपी के कई नेताओं के साथ मुलाकात के फोटो भी दिखाए तो बीएल दोहरे झांसे में आ गए। जालसाजों ने बताया कि नई दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से बात हो गई है। इस पर बीएल दोहरे ने 20 लाख रुपये एडवांस दे दिए। इसके बाद न तो चेयरमैन का पद मिला और न ही रकम।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई और लोगों को भी ठग चुके
पीड़ित के मुताबिक, गिरोह ने सोनभद्र के अजय बगड़िया को हीरे की खदान में ठेका दिलाने के नाम पर 10 लाख व महानगर में होटल संचालक मो. सलमान से लाइसेंस बनवाने के नाम पर ठगी की है। पट्टे की जमीन दिलाने के नाम पर मलिहाबाद के कई लोगों को चपत लगाई है।


पीजीआई में मकान कब्जा करने के दौरान पुलिस ने सभी ठगों को दबोचा भी था। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, सौरभ सैनी, ऋषभ सैनी, नीलेश, छोटू, गोविंद यादव, राजनारायण यादव, बबलू पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed