फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud on the name of giving jobs in Railway.

रेलवे की फर्जी वेबसाइट बना नौकरी के नाम पर कर रहे थे ठगी, भरोसा दिलाने के लिए ट्रेनिंग भी देते थे

Sat, 27 Mar 2021 12:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 Mar 2021 12:44 PM IST
विज्ञापन
Fraud on the name of giving jobs in Railway.
गिरफ्तार हुए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

रेलवे की फर्जी वेबसाइट बना नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश पुलिस ने किया। इस गिरोह के खिलाफ गुजरात की क्राइम ब्रांच ने लखनऊ मध्य के डीसीपी सोमेन वर्मा को सूचना दी थी। इसके बाद गुजरात व लखनऊ पुलिस ने संयुक्त रूप से गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच इनके पास से रेलवे से संबंधित कई दस्तावेज व कंप्यूटर बरामद किया है।

विज्ञापन


सर्विलांस सेल स्वाट टीम सेंट्रल प्रभारी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार के मुताबिक गुजरात राजकोट की क्राइम ब्रांच टीम से सूचना मिली थी कि कुछ लोग लखनऊ में बैठकर रेलवे की फर्जी वेबसाइट के जरिये युवाओं से लाखों की ठगी कर रहे हैं। इस जानकारी के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन


कई बैंकों के पासबुक व रेलवे का मैप बरामद
इंस्पेक्टर ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि कुछ लोग पुरानी रेलवे बिल्डिंग में युवक व युवतियों को रेलवे में भर्ती करवाने के लिए ट्रेनिंग दे रहे हैं। इस पर दोनों टीमों ने मौके पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए जालसाजों ने अपना नाम सुशांत गोल्फ सिटी निवासी हिमांशु पांडेय, पारा निवासी शशी प्रकाश गुप्ता व सूरज मौर्या बताया है। इसके साथ ही पुलिस ने वहां से तीन कंप्यूटर, दो उपस्थिति रजिस्टर, ट्रेनिंग की टीचिंग सामग्री, 10 विभिन्न प्रकार की रेलवे की फर्जी मुहरें, विभिन्न बैंकों की पासबुक व रेलवे का मानचित्र बरामद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे की पुराने भवन में देते थे ट्रेनिंग

पुलिस के मुताबिक जालसाजों ने बताया कि वे लोग रेलवे की फर्जी वेबसाइट के माध्यम से बेरोजगार युवकों व युवतियों का आवेदन पत्र स्वीकार कर लेते थे। प्रति व्यक्ति से 15 लाख रुपये लेकर उन्हें नौकरी देने का वादा करते थे।

रकम मिलने के बाद उनका फर्जी रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर देते थे, जिससे उन्हें नौकरी मिलने का पूरा विश्वास हो जाए। इतना ही नहीं इसके बाद जालसाज उन लोगों को बुलाकर आलमबाग स्थित रेलवे कॉलोनी की एक पुरानी बिल्डिंग में प्रतिदिन ट्रेनिंग भी देते थे। अब गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed