फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fake candidate arrested

SBI की परीक्षा में धरा गया मुन्नाभाई

Mon, 25 Aug 2014 04:46 PM IST
सचिन त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ
सचिन त्रिपाठी/अमल उजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Aug 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
Fake candidate arrested

एसबीआई क्लर्क की रविवार को हुई परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया।

विज्ञापन


फर्जी परीक्षार्थी संजय सिंह सोनभद्र का रहने वाला है। संजय रविवार को सुबह की पाली में आयोजित परीक्षा में गोरखपुर निवासी उमेश कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

एसबीआई और परीक्षा की आयोजक टीसीएस के अधिकारी ने उसे पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

इस मामले की एफआईआर दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एसबीआई ने परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी टीसीएस को दी है। रविवार को क्लर्क परीक्षा का आयोजन किया गया था।

कासमो फाउंडेशन धन कॉम्पलेक्स, अशोक मार्ग स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा का आयोजन किया गया था।

सुबह साढ़े नौ से 11 बजे के बीच परीक्षा के दौरान टीसीएस अधिकारी हिमांशु राय और बैंक अधिकारी रोहित भसीम ने निरीक्षण में संदिग्ध लगने पर संजय सिंह से पूछताछ की।
विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हो गया कि संजय सिंह उमेश कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।

उमेश कुमार के प्रवेशपत्र पर संजय कुमार का फोटो लगा हुआ था, जबकि फोटो प्रमाणपत्र के लिए उसने उमेश के ड्राइविंग लाइसेंस पर अपनी फोटो लगा रखी थी।

हालांकि वोटर आईडी की जांच में उसकी पोल खुल गई। संजय की वोटर आईडी पर उसी का फोटो मिलने पर उसने सच कुबूल लिया।

पुलिस यह पता लगा रही है कि संजय कितने रुपयों के बदले उमेश कुमार के स्थान पर परीक्षा देने को तैयार हुआ था। कास्मो फाउंडेशन के मालिक की तहरीर पर हजरतगंज में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed