{"_id":"360dc6dcbad2fceea496f22b6f45bd5d","slug":"eve-teasing-in-up-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘पहले सड़क पर छेड़ता था आज घर में घुस गया’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘पहले सड़क पर छेड़ता था आज घर में घुस गया’
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
मोहल्ले में ही रहने वाला अख्तर हर समय घर के आसपास मंडराता रहता है। बुधवार सुबह बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान अख्तर घर में घुस गया और दुराचार करने की कोशिश की।
विज्ञापन
शोर सुनकर पहुंची पड़ोसियों ने बेटी को बचाया। हालांकि, आरोपी तमंचा निकालकर धमकाता हुआ भाग निकला।
इतना ही नहीं शिकायत पर तेजाब से बेटी का चेहरा जलाने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने बताया कि शील भंग की कोशिश का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
दूसरी ओर सामाजिक संगठनों ने पीड़िता के नाबालिग होने के चलते आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग उठाई है।