{"_id":"60ab684c8ebc3e34e260747f","slug":"dogs-attacked-on-spotted-deer-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: कुत्तों के हमले में चीतल की मौत, रास्ता भटक कर पहुंच गया था गांव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमेठी: कुत्तों के हमले में चीतल की मौत, रास्ता भटक कर पहुंच गया था गांव
Mon, 24 May 2021 02:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 24 May 2021 02:18 PM IST
सार
जंगल से रास्ता भटककर गांव पहुंचे चीतल पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में घायल चीतल की मौत हो गई।
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ चीतल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी के स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवगढ़ मजरे गौरा गांव के बाहर सोमवार भोर में रास्ता भटक कर पहुंचे चीतल पर कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। कुत्तों के हमले से घायल चीतल को पशु चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वन विभाग ने चीतल के शव को दफना दिया है।
विज्ञापन
एक अवयस्क चीतल (स्पॉटेड डीयर) सोमवार भोर में कहीं से रास्ता भटककर गांव के पूरे पटखन मार्ग पर आ गया। इसी बीच कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला बोल दिया। कुत्तों के हमले में चीतल गंभीर रूप से घायल हो गया। सुबह घायल चीतल को देखने के बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पारसनाथ दुबे के नेतृत्व में वन कर्मियों की एक टीम गांव पहुंची और चीतल को कब्जे मे ले कर स्थानीय पशु चिकित्सालय गई। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसके द्विवेदी ने चीतल को मृत घोषित करने के बाद उसका पोस्टमार्टम करके शव वन
विज्ञापन
विभाग विभाग को दे दिया।
शव मिलने के बाद वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से उसे दफना दिया। डॉ. दुबे ने बताया कि कुत्तों के हमले से चीतल की जांघ फट गयी थी। अत्यधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। पारस नाथ दुबे ने बताया कि चीतल प्रतिबंधित प्रजाति का जानवर है। चीतल की मौत कुत्तों के हमले से ही हुई है।