फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dgp appointed dig to investigate the viral video of barabanki

छह लाख में थाना बेचने वाले वीडियो की जांच डीआईजी के पास, सिपाही की हुई पहचान

Mon, 12 Mar 2018 11:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Mar 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
dgp appointed dig to investigate the viral video of barabanki
डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : amar ujala

सिपाही के वायरल वीडियो में एसपी पर छह-छह लाख रुपये लेकर थाने बेचने का आरोप लगाने के मामले की जांच डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने डीआईजी फैजाबाद को सौंपी है। डीआईजी का कहना है कि, मामले से संबंधित अभिलेख तलब करने के साथ ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


बताते चलें कि, पुलिस विभाग के एक सिपाही का शनिवार को वीडियो वायरल हुआ था। इसमें सिपाही ने एसपी अनिल कुमार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में सिपाही ने कहा है कि, एसपी जिले में थाने बेच रहे हैं।
विज्ञापन


एक-एक थाना देने के एवज में छह-छह लाख रुपये तक वसूली हो रही है। वीडियो में सिपाही कह रहा है कि, पुलिस यदि पैसा नहीं लेगी तो अधिकारियों को कहां से दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने मामले की जांच कराने के आदेश दिए थे, जिस पर डीआईजी फैजाबाद रेंज ओंकार सिंह को सौंपी गई है।
 
फैजाबाद रेंज के डीआईजी ओंकार सिंह ने बताया कि, वायरल वीडियो में एसपी बाराबंकी अनिल कुमार सिंह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच डीजीपी ने उन्हें सौंपी है। मामले की जांच व वीडियो का परीक्षण कराने के साथ ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। 

वीडियो में दिख रहा सिपाही चिह्नित

एसपी पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाने वाले वीडियो में दिख रहे सिपाही को चिह्नित कर लिया गया है। हालांकि ये सिपाही पहले से ही लाइन हाजिर चल रहा है। 

शासन ने तलब की रिपोर्ट 
वीडियो वायरल होने के मामले में शासन द्वारा जिला पुलिस से रिपोर्ट तलब की गई है। सूत्रों की मानें तो जल्द ही मामले की जांच के लिए डीजीपी द्वारा टीम गठित करके बाराबंकी भेजी जा सकती है। वहीं, एसपी अनिल कुमार सिंह ने इस बारे में कुछ भी बोलने से इंकार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed