फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Death threat to BJP MLA Sureshwar Singh in Bahraich.

यूपी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी विधायक को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

Mon, 12 Jul 2021 04:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Jul 2021 04:50 PM IST
सार

बहराइच के महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। उन्होंने शासन को पत्र लिखकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Death threat to BJP MLA Sureshwar Singh in Bahraich.
भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा के महसी विधायक को फोन पर हत्या करने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने 24 घंटे के अंदर हत्या करने की बात कही है। फोन करने वाले ने बताया है कि उसे हत्या करने की सुपारी मिली है। वह मौका पाते ही काम हो अंजाम दे देगा। धमकी भरे फोन की सूचना विधायक ने अपर मुख्य सचिव, डीएम व एसपी को दी है। विधायक की हत्या करने की धमकी की सूचना पर जिले से लेकर राजधानी तक हड़कंप मचा हुआ है। विधायक ने जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की है। विधायक को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का करीबी बताया जाता है।

विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा मोहल्ला निवासी सुरेश्वर सिंह महसी विधानसभा के विधायक हैं। वह जिले में काफी कद्दावर नेता माने जाते हैं। विधायक ने बताया कि रविवार की रात लगभग साढ़े दस बजे एक कॉल आई और धमकी देते हुए कहा कि मुझे तुम्हारी हत्या करने की सुपारी मिली है। मैं 24 घंटे के अंदर तुम्हारी हत्या कर दूंगा। विधायक ने जब पूछा कि किसने और क्यों सुपारी दी है तो उसने बताया कि मैं तुम्हारी हत्या कर दूंगा। यह क्यों बताऊं कि किसने सुपारी दी है...।
विज्ञापन


नेट कॉल से धमकी भरा फोन आने के बाद विधायक ने तत्काल डीएम-एसपी व अपर मुख्य सचिव गृह को घटना की जानकारी दी। भाजपा विधायक को हत्या की धमकी मिलने पर जिले से लेकर राजधानी तक हड़कंप मचा हुआ है। नगर कोतवाल मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। एसपी के सीयूजी नंबर पर कॉल कर जानकारी ली गई तो बताया गया कि एसपी क्षेत्र भ्रमण पर है। बाद में बात हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने दोबारा नहीं दी कोई जानकारी

विधायक सुरेश्वर सिंह ने बताया कि रात में नेट कॉल से धमकी भरा फोन आने पर एसपी सुजाता सिंह को रविवार रात 10:47 पर सूचना दी गई लेकिन एसपी ने सोमवार देर शाम तक फोन करके कोई सूचना नहीं दी कि मुकदमा दर्ज हुआ कि नहीं। जांच में कोई टीमें लगाई गई है कि नहीं। एसपी द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed