ट्रैक किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईगंज में रविवार सुबह रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में महिला का शव
आवारा जानवरों को मंडराते देख पहुंचे ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी थी। कई दिन पुराना होने के चलते शव बेहद खराब स्थिति में था।
ग्रामीणों ने हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सठवारा
में स्थित रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में पड़ा महिला का शव कई दिन
पुराना होने के चलते बेहद खराब स्थिति में था।
साथ ही जानवरों ने भी उसे
नोंच डाला था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त की कोशिश की,
लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
महिला लाल रंग की चूड़ियां व हरे रंग का सलवार
पहने हुए थी।
पुलिस ट्रेन से गिरकर मौत की बात कह रही है। जबकि ग्रामीणों
ने हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है।