{"_id":"3abd3fc3e9814138159d715e4be16e4c","slug":"dead-body-found-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में उतराती मिली लाश, शुरू वजह की तलाश!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में उतराती मिली लाश, शुरू वजह की तलाश!
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Sat, 02 Nov 2013 03:26 PM IST
विज्ञापन
कृष्णानगर थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड के किनारे नहर में एक युवती की लाश मिलने से लोग सकते में हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने लाश को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक दोपहर में वीआईपी रोड के किनारे पक्की नहर में लोगों ने एक लाश देखी।
उन्हीं में से किसी एक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने लाश को निकाला। युवती की उम्र 27-28 साल के आस-पास बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार युवती काले रंग के हैरम और काली कुर्ती में है। साथ ही गहने पहने होने की वजह से पुलिस का कहना है कि युवती नवविवाहिता हो सकती है।
इसके अलावा युवती के सिर और माथे पर चोट के निशान भी पाए गए हैं।