{"_id":"61348b8dceb2c04b3b2c220e","slug":"dead-body-found-in-baldiray-thana-kshetra-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: संदिग्ध हालात में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर: संदिग्ध हालात में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Sun, 05 Sep 2021 02:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Sep 2021 02:49 PM IST
सार
सुल्तानपुर जिले के एक गांव में एक अधेड़ का शव बाग में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र के ऐंजर गांव के निकट बाग में रविवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के आछरपुर गांव निवासी बद्रीनाथ मिश्रा (45) पुत्र रामकल्प मिश्रा शनिवार देर शाम घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। रविवार को भोर ग्रामीण बाग की तरफ गए तो वहां एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त बद्रीनाथ मिश्रा (45) के रूप में की। शव पर चोट के निशान थे। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि मृतक पिछले कई वर्षो से साईं मत से जुड़ा था। वह संचरणशील साईं मतावलंबी गृहस्थ साईं था। वह आछरपुर गांव के किनारे एक कुटी में दिन भर गुजारने के बाद रात घर पर सोने के लिए आता था। मृतक विवाहित था। उसकी पत्नी रेखा अपनी दो बेटियों को साथ लेकर दिल्ली मे कोई प्राइवेट नौकरी करती है। वह वर्तमान समय में दिल्ली में है। परिवार के लोगों ने घटना की सूचना रेखा को दे दी है। इस बाबत बल्दीराय अध्यक्ष प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।