फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cyber fraud case in lucknow

पासवर्ड पूछकर खाते से उड़ाए 47 हजार रुपए, बुजुर्ग को आया हार्टअटैक

Sun, 29 Nov 2015 12:56 PM IST
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:56 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud case in lucknow

साइबर ठगों ने अकाउंट अपडेट के बहाने बुजुर्ग दीप कुमार बहोरे के खाते से 47 हजार रुपये उड़ा दिए। इसके चलते दीप कुमार को हार्ट अटैक पड़ गया। परिवारीजनों ने बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


इतना सबकुछ होने के बाद घरवाले पुलिस से जब ठगी की शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें चौक व हजरतगंज पुलिस ने एक-दूसरे के थाना क्षेत्र की बात कहकर टरका दिया।

पीड़ित के परिवारीजनों ने अब साइबर सेल में शिकायत की है।  
चौक के बहोरनटोला निवासी दीप कुमार आयुर्वेद निदेशालय से रिटायर्ड हैं। दीप ने बताया कि उनका अकाउंट जवाहर भवन की एसबीआई शाखा में है।

26 नवंबर की दोपहर एक बजे उनके पास किसी ने फोन कर खुद को एसबीआई की मुख्य शाखा में तैनात कर्मचारी बताया और अकाउंट अपडेट के लिए कुछ जानकारियां देने को कहा।
विज्ञापन


झांसे में आए दीप ने एटीएम कार्ड का नंबर व पासवर्ड सहित अन्य जानकारियां बता दीं। कुछ देर बाद उनके मोबाइल फोन पर पांच हजार रुपये निकलने का मैसेज आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खबर सुनते ही बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक

cyber fraud case in lucknow

परिवारीजनों को बताने के बाद घबराए दीप कुमार बैंक पहुंचे तो पता चला कि खाते से एक बार में पांच हजार व दूसरी बार में 42,000 रुपये निकाले गए हैं।

यह सुनते ही दीप की हालत बिगड़ गई। वे घर पहुंचे, जहां उन्हें हार्ट अटैक पड़ गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शुक्रवार को परिवारीजन एफआईआर दर्ज कराने चौक कोतवाली पहुंचे, जहां उनसे हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र में बैंक अकाउंट होने की बात कहते हुए वहां भेज दिया गया।

परेशान परिवारीजन हजरतगंज कोतवाली पहुंचे तो घटनास्थल चौक का बता टकरा दिया गया। पीड़ित परिवारीजन दो दिन से भटक रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। दीप ने बताया कि उन्होंने साइबर सेल में भी लिखित शिकायत की है, लेकिन वहां से एफआईआर दर्ज कराने के बाद ही जांच-पड़ताल की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed