{"_id":"fdb9db46db58a3b5d47ad21c7dff5ac6","slug":"criminals-fire-shot-at-shopkeeper-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुफ्त की बिरयानी के लिए कर दिया कातिलाना हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुफ्त की बिरयानी के लिए कर दिया कातिलाना हमला
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
Updated Sun, 11 Aug 2013 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट क्षेत्र में सीरियल किलर के दो गुर्गों ने मुफ्त में बिरियानी न खिलाने पर दुकानदार को धमकाया और उस पर फायर करके भाग निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया है।
सीओ कैंट बबिता सिंह ने बताया कि संगीन मामलों में जेल में सीरियल किलर के गुर्गे बुधवार रात बूचड़ मोहाल निवासी गुलाम वारिस के बिरियानी कॉर्नर पर पहुंचे।
मुफ्त में बिरियानी न खिलाने पर उसे धमकाते हुए लौट गए। गुलाम वारिस देर रात दुकान बंद करके घर जा रहा था।
रास्ते में आजाद मोहाल निवासी मो शोएब उर्फ मानू व लकड़ी मोहाल निवासी रिंकू उर्फ रितेश ने उसे घेरा और शोर मचाने पर तमंचे से फायर करके भाग निकले।
गुलाम वारिस की तहरीर पर पुलिस ने कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। बिरियानी कार्नर के संचालक पर कातिलाना हमले के दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को जानकारी दी कि दोनों व्यक्ति सीरियल किलर के नाम पर इलाके में मुफ्तखोरी के साथ उगाही भी करते थे।
विज्ञापन