फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cousin brother do sexual harrasment of sister

दुराचार करके बहन से कहा,अभी छोटी हो बड़ी होगी तब शादी कर लूंगा

Tue, 07 Jul 2015 02:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Tue, 07 Jul 2015 02:17 PM IST
विज्ञापन
cousin brother do sexual harrasment of sister

शादी का झांसा देकर नाबालिग फुफेरी बहन से दुराचार तथा गर्भपात कराने के आरोपी समेत छह लोगों के खिलाफ महिला थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश एसीजेएम रीता सिंह ने दिया है।

विज्ञापन


कोर्ट में पीड़िता ने फुफेरे भाई और उसके माता-पिता समेत छह लोगों को आरोपी बनाकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग वाली अर्जी दी थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके फुफेरे भाई का विवाह 23 मई 2001 को हुआ था लेकिन विदाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन


इस बीच 30 मई 2001 की रात आरोपी ने वादिनी के साथ दुराचार किया जब 13 वर्षीय वादिनी ने सभी से घटना की शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने कहा कि मैं तुम्हें अपनी पत्नी मानता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन को सालों तक पत्नी बनाकर रखा और भाग ‌गया

cousin brother do sexual harrasment of sister

अभी तुम छोटी हो जब बड़ी हो जाओगी तो शादी कर लूंगा। बताया गया कि आरोपी के आश्वासन पर नाबालिग पीड़िता ने किसी से शिकायत नहीं की।

जब पीड़िता के सम्बंधों की भनक अन्य आरोपियों को लगी तो संतोष ने अपने परिवार वालों के सामने पीड़िता की मांग में सिंदूर भरा तथा मंगलसूत्र भी पहनाया। वर्ष 2003 में पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी होने पर आरोपियों ने उसका गर्भपात करा दिया।

2007 में वादिनी पुन:गर्भवती हो गई तो आरोपी ने फिर से गर्भपात कराना चाहा इस बार पीड़िता ने मना कर दिया। जब इस बात की जानकारी पीड़िता के घरवालों को हुई तो आरोपी उसे अपनी पत्नी बताते हुए जुलाई 2008 में अपने साथ हैदराबाद ले गया।

जहां पति-पत्नी की तरह दोनों रहने लगे। आरोप है कि इसी बीच आरोपी 13 सितम्बर 2008 को वादिनी को स्टेशन पर छोड़कर भाग गया और उसने पीड़िता को साथ रखने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed