{"_id":"597884e94f1c1b3b4f8b4705","slug":"court-grant-30-days-judicial-custody-to-is-terrorist-atif-and-asif","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 दिन जुडिशियल कस्टडी में रहेंगे प्रधानमंत्री की रैली में ब्लास्ट की साजिश रचने वाले ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 दिन जुडिशियल कस्टडी में रहेंगे प्रधानमंत्री की रैली में ब्लास्ट की साजिश रचने वाले
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 26 Jul 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ कोर्ट ने मंगलवार को कानपुर से पकड़े गए संदिग्ध आतंकी आतिफ और आसिफ को 30 दिन की जुडिशियल कस्टडी में रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि इन दोनों को मार्च माह में लखनऊ में हुए मुठभेड़ में मारे गए आतंकी सैफुल्लाह की मदद करने का आरोप है।
एनआईए के मुताबिक आसिफ सक्रिय सदस्य होने के साथ ही आईएसआईएस के लिए लोगों को तैयार करने का भी काम कर रहा था। जबकि आतिफ ने असलहे और बारूद का इंतजाम किया था।
विज्ञापन
मारे गए सैफुल्लाह ने आतिफ और आसिफ के साथ 10 अक्तूबर 2016 को दशहरे के दिन लखनऊ में प्रधानमंत्री की रैली में ब्लास्ट करने की साजिश रची थी।
इसके लिए तीनों लखनऊ गए थे और वहां पर एक मैदान में विस्फोट का रिहर्सल भी किया था। रिहर्सल सफल रहा था, लेकिन प्रधानमंत्री की रैली में सुरक्षा पुख्ता होने के कारण वे लोग विस्फोट नहीं कर सके थे।
विज्ञापन