फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Couple commited suicide by hanging on tree

यूपीः एक ही पेड़ पर लटकता मिला प्रेमी जोड़ा

Tue, 19 May 2015 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रावस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रावस्ती Updated Tue, 19 May 2015 05:49 PM IST
Couple commited suicide by hanging on tree

मजदूरी करने आए थारू समुदाय के प्रेमी युगल ने सोमवार देर रात पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। युगल श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र के ही मोतीपुर कला व रनियांपुर गांव के रहने वाले थे।



घटना की सूचना पर पुलिस ने लाश को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम को भेजा। सिरसिया के संतलिया गांव के पास पुल निर्माण चल रहा है। यहां मोतीपुर कला व रनियापुर गांव के थारू समुदाय के मजदूर काम कर रहे थे।


इसी में रनियापुर निवासी रबीना (19) पुत्री अरविंद प्रसाद विगत पंद्रह दिनों से गांव के अन्य लोगों के साथ मजदूरी कर रही थी। दो दिन पूर्व इस गांव के बगल के मोतीपुर निवासी भानु (22) पुत्र राजकुमार भी मजदूरी करने के लिए आया था।
विज्ञापन


सोमवार रात दोनों मोबाइल पर फिल्म देख रहे थे। इस दौरान जब अन्य मजदूर सो गए तो दोनों बगल में बहने वाले डगमरा पहाड़ी नाले को पार कर कार्य स्थल से 100 मीटर दूर चले गए।

वहां भानू ने रबीना के दुपट्टे से व रबीना ने भानु के गमछे से आम के पेड़ पर चढ़ कर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों को सुबह करीब छह बजे उस समय हुई जब वह शौच के लिए नाला पार गए।

पुलिस जुटी है जांच में

Couple commited suicide by hanging on tree

दोनों एक ही डाल पर लटकते देखे गए। देखते ही देखते इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणा क्षेत्रों में भी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना सिरसिया पुलिस को दी गई।

बाद में पुलिस ने घटना की जानकारी दोनों के परिवारीजनों के साथ उनके ग्राम प्रधान को दी। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान चीपूराम ने बताया कि रबीना ने इस वर्ष कक्षा दस उर्त्तीण किया था।

उसे 64 प्रतिशत अंक भी मिले थे। भानू भी पढ़ाई कर रहा था। इन दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी गांव के अन्य लोगों को भी थी। उन्होंने दोनों के परिवारीजनों को इनका विवाह भी करा देने को कहा था।

दोनों के परिवारीजन जब तक कुछ निर्णय लेते तब तक इन दोनों ने घटना को अंजाम दे दिया। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष आरके यादव बताते हैं कि मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होता है, फिर भी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed