दरोगा के बेटे ने किया लड़की का रेप, बनाई वीडियो क्लिप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में तैनात एक दरोगा के बेटे अजीत प्रताप सिंह ने एमबीए की एक छात्रा का कानपुर स्थित उसके घर में रेप किया। विरोध करने पर उसे पीटा। बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया।
अजीत की हरकतों से परेशान छात्रा ने सोमवार को कल्याणपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अजीत पर घर में घुसकर रेप, मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
छात्रा ने बताया कि तीन महीने पहले एक निजी अस्पताल में उसके पिता भर्ती थे। पूरा परिवार उनकी तीमारदारी में अस्पताल में था, जबकि वह मौसी के साथ घर में रहती थी। छात्रा के मुताबिक वह पहले कानपुर सीटीएस बस्ती में रहती थी।
वहां रहने वाले अजीत कुमार सिंह से उसकी पहचान हो गई। अजीत अक्सर उसके घर आता-जाता था। पिता के अस्पताल में भर्ती रहने वाले दौरान अजीत उनके घर पर आया और मौसी को घर पर न देख उसे दबोच लिया और रेप किया।
विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
विरोध करने पर अजीत ने गाली-गलौच करते हुए उसे पीटा और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। अजीत ने मोबाइल फोन पर रेप की वीडियो क्लीपिंग भी बना ली।
छात्रा का आरोप है कि वीडियो क्लीपिंग इंटरनेट पर अपलोड कर बदनाम करने की धमकी देकर अजीत ने कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। जब पिता घर पहुंचे तो उसने उन्हें पूरा वाकया बताया।
सोमवार को वह पिता के साथ कल्याणपुर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। छात्रा के मुताबिक अजीत के पिता मनोज सिंह पुलिस में सबइंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में मथुरा में तैनात हैं।
कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने अजीत के पिता के सबइंस्पेक्टर होने की पुष्टि की है। इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला दोस्ती का प्रतीत हो रहा है। अब खटपट होने पर छात्रा ने एफआईआर लिखाई है। मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।