{"_id":"2fe90b52bd8ae911bb1e08994ab4eb1d","slug":"cop-son-involve-in-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर लूट करने निकला सिपाही का बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीपावली पर लूट करने निकला सिपाही का बेटा गिरफ्तार
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
Updated Mon, 04 Nov 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की गुडंबा पुलिस ने शनिवार को पिकनिक स्पॉट जंगल रोड पर घेराबंदी कर डीजीपी ऑफिस में तैनात सिपाही के बेटे को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उसके कब्जे से पिस्टल व दो मैग्जीन बरामद हुई हैं। आरोप है कि धरा गया युवक दीपावली के मौके लूट की वारदात करने निकला था।
एसओ गुडंबा रामप्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने बसेरा मोड़ पर चेकिंग के दौरान उत्तम जायसवाल नामक बदमाश को गिरफ्तार कर एक पिस्टल व दो मैग्जीन बरामद की।
मैग्जीन में 11 कारतूस थे और जेब से पांच खोखे मिले। पूछताछ में पता चला कि पुलिस रेडियो मुख्यालय की वायरलेस कॉलोनी में रहने वाले उत्तम का पिता राजकुमार जायसवाल डीजीपी ऑफिस में तैनात हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि उत्तम पिकनिक स्पॉट रोड पर लूट की वारदात को अंजाम देने के इरादे से पिस्टल लेकर निकला था। दरअसल, इस रोड से कई व्यापारी माल खरीदने व बेचने के इरादे से निकलते हैं।
विज्ञापन
पुलिस को शक है कि उत्तम ने साथियों की मदद से वारदात अंजाम देने की योजना बनाई थी। पुलिस ने लूट की अन्य वारदात व उत्तम के साथियों के बारे में पूछताछ की लेकिन कुछ जानकारी हाथ नहीं लगी।
पुलिस महानगर व अन्य थानों से उत्तम का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। इसके अलावा उसके साथियों के बारे में तहकीकात की जा रही है। विवेचक को आरोपी के मोबाइल नंबर का कॉल डीटेल जुटाने का आदेश दिया गया है।