फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cop murders his livein girl friend.

खुद से 20 साल छोटी प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत

Sun, 15 Feb 2015 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Sun, 15 Feb 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
cop murders his livein girl friend.

रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक रिटायर्ड दरोगा ने प्रेमिका को गला दबाकर मार डाला। सुबह कमरे में रस्सी के सहारे शव लटकता मिलने से हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिवारीजनों और क्षेत्रीय लोगों ने लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे जाम कर दिया और जमकर दिया।

सूचना पर एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। एएसपी ने लोगों को शांत किया। लापरवाही बरतने पर दरोगा चंद्रभानु को लाइन हाजिर कर दिया।

रिटायर्ड दरोगा के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बछरावां थाने में तैनात दरोगा उमानाथ तिवारी (60) चार महीने पहले रिटायर हुए थे।

रिटायरमेंट के बाद वह प्रेमिका नीलम (40) के साथ रहते थे। शनिवार की सुबह नीलम का शव घर के अंदर कमरे के हुक से रस्सी से लटकता पाया गया।

भाई बोला, दरोगा ने ली है जान

cop murders his livein girl friend.

पुलिस के मुताबिक, बांदा जिले के रहने वाले उमानाथ सेवानिवृत्ति के बाद गांव न जाकर यहीं बछरावां में नीलम के साथ रहने लगे।

नीलम की मौत की जानकारी से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मृतक के बड़े भाई सूर्यकांत त्रिपाठी निवासी बन्नावां थाना बछरावां ने थाने में तहरीर दी।
 
तहरीर के मुताबकि उसकी बहन नीलम का विवाह लगभग 10 वर्ष पूर्व कस्बे के मनिहारन टोला निवासी बृजेश मिश्र के साथ हुआ था।

लगभग तीन वर्ष से उसकी बहन रिटायर्ड दरोगा उमानाथ के साथ रहती थी। रिटायर्ड दरोगा ने बहन का गला दबाकर हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed