फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress activist climbed on a tanky in jiyamau Lucknow.

लखनऊ: पुलिस के कार्रवाई न करने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता टंकी पर चढ़ा, जमकर किया हंगामा

Sun, 18 Jul 2021 07:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Jul 2021 07:06 PM IST
सार

एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक, कुछ दिन पहले पूर्व प्रवक्ता कोणार्क दीक्षित कांग्रेस कार्यालय माल एवेन्यू गये थे। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को प्रत्यावेदन दे रहे थे। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की। इसकी तहरीर उन्होंने हुसैनगंज थाने में दी। जिस पर पुलिस ने मारपीट व धमकी देने की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
Congress activist climbed on a tanky in jiyamau Lucknow.
टंकी पर चढ़ा कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कांग्रेस पार्टी कार्यालय में हुए कुछ दिन पहले पूर्व प्रवक्ता कोणार्क दीक्षित के साथ मारपीट हुई। इस मामले में उन्होंने हुसैनगंज थाने में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह सहित कई लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी न होने से नाराज होकर रविवार को वह जियामऊ स्थित ओवर हेड टैंक पर चढ़ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन घंटे तक मान.मनौव्वल करती रही। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद तीन बजे नीचे उतारा जा सका।

विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक कुछ दिन पहले पूर्व प्रवक्ता कोणार्क दीक्षित कांग्रेस कार्यालय माल एवेन्यू गये थे। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को प्रत्यावेदन दे रहे थे। इसी दौरान उनसे मारपीट हुई थी। इस वारदात की तहरीर उन्होंने हुसैनगंज थाने में दी थी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और राष्ट्रीय सचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह सहित आधा दर्जन लोगों को आरोपी बनाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। कोणार्क का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। इस बात से नाराज कोणार्क ने प्रियंका गांधी के निजी मोबाइल नंबर पर मैसेज भी किया। वहीं कार्रवाई न होता देख वह रविवार को पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। इसके बाद सुबह करीब 12 बजे जिया मऊ स्थित पानी के ओवर हेड टैंक पर चढ़ गये। उनको टंकी पर चढ़ता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची गौतमपल्ली पुलिस ने मान-मनौव्वल शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टंकी पर चढ़ता देख लोगों की भीड़ जुटी
गौतमपल्ली के जिया मऊ में रविवार सुबह करीब 11.30 बजे कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कोणार्क दीक्षित ओवर हेड टैंक पर चढ़ गये। उनको टंकी पर चढ़ता देख लोगों ने शोर मचाया। इसी बीच देखते देखते वह टंकी के ऊपरी हिस्से पर पहुंच गये। उन्होंने कार्यवाही की मांग की। कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तब तक नीचे नहीं उतरेंगे। इसकी जानकारी होने पर गौतमपल्ली इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ पहुंच गये। वहीं एसीपी हजरतगंज भी अपनी टीम के साथ पहुंच गये हैं। सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को दूर कर दिया गया है। वहीं अग्निशमन विभाग की टीम भी बुला ली गई है।


तीन घंटे बाद उतरे नीचे
एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा के मुताबिक पुलिस व पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता के बीच लगातार बातचीत हो रही थी। दोपहर करीब पौने तीन बजे कोणार्क ने पीने के लिए पानी मांगा। उसे नीचे आने के  लिए कहा गया। नीचे आने पर पुलिस ने पानी पिलाया। इसके बाद कोणार्क को अपने साथ लेकर हजरतगंज थाने गई। जहां उनको कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। साथ ही इस बात के लिए लिखित पत्र लिया गया कि इस तरह का कोई काम नहीं करेंगे। इसके उनको छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed