फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case will be filed against fake doctors in Gonda.

गोंडा: डीएम के निशाने पर आए झोलाछाप डॉक्टर, केस दर्ज कराने के दिए आदेश

Thu, 01 Apr 2021 02:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजालाा, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजालाा, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 01 Apr 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
case will be filed against fake doctors in Gonda.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गोंडा जिले में बिना डिग्री के इलाज के नाम पर लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डाक्टर डीएम के निशाने पर आ गए हैं। थाना इटियाथोक अन्तर्गत ग्राम बैजपुर निवासी कुमारी साजिदा खातून पुत्री मुख्तार अहमद ने डीएम से शिकायत की कि ग्राम बैजपुर में डा. बलराम वर्मा पुत्र राम सूरत वर्मा, डा. जितेन्द्र कुमार पुत्र बलराम तथा एक अन्य व्यक्ति द्वारा बगैर मेडिकल डिग्री व लाइसेन्स के नर्सिंग होम का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन


शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीएम मार्कण्डेय शाही ने डिप्टी सीएमओ डा. टीपी जायसवाल तथा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी/नोडल अधिकारी झोलाछाप डा. मनोज कुमार की संयुक्त जांच समिति गठित करते हुए जांच कराई तो झोलाछाप डाक्टर द्वारा बिना डिग्री व लाइसेन्स के नर्सिंग होम संचालन की शिकायतें सही पाई गई।
विज्ञापन


यहीं नहीं मौके पर कई मरीज व इलाज के उपकरण, ग्लूकोज बॉटल, सीरीन्ज, अल्ट्रासाउन्ड जैली, कैप्सूल ओमेज, मेनीटाल की बोतल, स्टैथोस्कोप, बीपी इन्ट्रूमेन्ट तथा भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाईयां मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके खिलाफ केस दर्ज कराने का आदेश

मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को झोलाछाप डाक्टरों डा. बलराम वर्मा पुत्र राम सूरत वर्मा, डा. जितेन्द्र कुमार पुत्र बलराम तथा इसमें शामिल एक अन्य व्यक्ति के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराकर अवगत कराने के आदेश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने सीएमओ को सख्त निर्देश दिए हैं कि जिले झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि भोलेभाले लोगों की जिन्दगी से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा तथा ऐसे लोग जो बिना डिग्री व लाइसेन्स के क्लीनिक या नर्सिंग होम चला रहे हैं उनके खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी कराई जाएगी तथा एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed