{"_id":"61ddb41368931e13605bf598","slug":"case-of-fraud-filed-against-seven-in-sushant-golf-city-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: फ्लैट देने का झांसा देकर 32 लाख की ठगी के मामले में पूर्व राज्यमंत्री समेत सात पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: फ्लैट देने का झांसा देकर 32 लाख की ठगी के मामले में पूर्व राज्यमंत्री समेत सात पर मुकदमा दर्ज
Tue, 11 Jan 2022 10:15 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 11 Jan 2022 10:15 PM IST
सार
सुशांत गोल्फ सिटी थाने में प्रतापगढ़ के पीड़ित ने सात पर केस दर्ज करवाया है। मामले में सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे नटवर गोयल पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्लैट देने का झांसा देकर 32.50 लाख रुपये ठगने के मामले में सपा सरकार में राज्यमंत्री रहे नटवर गोयल सहित सात लोगों को मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रतापगढ़ के पीड़ित मो. इम्तियाज ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी देवेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक, प्रतापगढ़ के बेगम वार्ड निवासी मो. इम्तियाज ने बताया कि 2016 में मित्र मो. अकरम व सत्यप्रकाश मिश्रा के साथ सुल्तानपुर रोड अर्जुनगंज स्थित बीसीसी टावर में फ्लैट देखने पहुंचे थे, जहां उनकी मुलाकात रितेश श्रीवास्तव व पूर्व राज्यमंत्री नटवर गोयल से हुई थी।
विज्ञापन
रितेश ने खुद को बालाजी कंस्ट्रक्शन का प्रबंधक व नटवर ने कंपनी का निदेशक बताया। दोनों ने इम्तियाज व उसके दोस्तों की मुलाकात बबिता अग्रवाल, मधु स्मृति कोहली, रवि सिंह व अनुपम प्रकाश पांडेय से कराई। सभी को कंपनी का साझीदार बताया था। मो. इम्तियाज के मुताबिक, फ्लैट नंबर 603 बुक कराया, जिसकी कीमत 22.50 लाख बताई गई। इम्तियाज ने तीन लाख व पांच लाख का चेक 2 जून 2016 को नटवर गोयल के कहने पर उनकी ग्रुप कंपनी हालमार्क व्यापार प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर किया।
विज्ञापन
फ्लैट के लिए एक एग्रीमेंट इम्तियाज, बैंक व हालमार्क कंपनी के बीच हुआ। इसके बाद विजया बैंक प्रतापगढ़ से 14.50 लाख रुपये हालमार्क कंपनी को 28 जून 2016 को ट्रांसफर किए गए। रजिस्ट्री व कब्जा न मिलने पर पीड़ित ने पड़ताल की तो पता चला कि आरोपितों ने फ्लैट की रजिस्ट्री मई 2018 में दूसरे को कर दी है। इम्तियाज ने विरोध जताया कि तो नटवर व रितेश ने दूसरे प्रोजेक्ट में 10 लाख और रुपये देकर बड़ा फ्लैट देने का झांसा दिया। यह भी कहा कि ऐसा नहीं करने पर पहले की रकम नहीं मिल पाएगी।
दूसरी कंपनी के खाते में जमा कराए दस लाख
पीड़ित ने अगस्त 2018 में 10 लाख रुपये बसेरा सिटी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के खाते में जमा करा दिए। फिर भी न रजिस्ट्री मिली और न ही कब्जा। रकम मांगने पर नटवर गोयल ने धमकाया। पीड़ित की शिकायत पर डीसीपी दक्षिणी गोपाल कृृष्ण चौधरी ने एसीपी से जांच कराई। इसके बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पूर्व राज्यमंत्री, रितेश श्रीवास्तव, बबिता अग्रवाल, मधु स्मृति कोहली, रवि सिंह, अनुपम प्रकाश पांडेय व एक बैंककर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।