{"_id":"598c45c04f1c1bbc018b4908","slug":"case-file-against-the-bjp-leader-for-harassment-of-women","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर रिश्तेदार से रेप की कोशिश का केस दर्ज, महीने भर से कर रहा था पीछा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता पर रिश्तेदार से रेप की कोशिश का केस दर्ज, महीने भर से कर रहा था पीछा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 10 Aug 2017 05:09 PM IST
विज्ञापन
Demo Image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्दिरानगर थानाक्षेत्र निवासी महिला ने भाजपा नेता पर रेप की कोशिश का केस दर्ज कराया। महिला पति से अलग रहती है, जिसका एक महीने से नेता पीछा कर रहे थे। मौका देखकर घर में घुस गए।
विज्ञापन
महिला ने विरोध किया तो धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके घर पर लगातार पुलिसकर्मी भी भेज रहे हैं। पीड़िता आरोपी नेता की रिश्तेदार भी है।
विज्ञापन
इन्दिरानगर के सेक्टर-11 निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि बह अपने घर में बेटी के साथ रहती है। एक सप्ताह पहले दोपहर करीब दो बजे गाजीपुर थानाक्षेत्र के मीना मार्केट निवासी भाजपा नेता अशोक मिश्रा उनके घर में घुस आए और अश्लील हरकतें करने लगे।
विज्ञापन
विरोध किया तो उसे धमकियां देने लगे। इसके बाद उन्होंने उसके कपड़े खींचने लगे। शोर मचाने पर लगी। शोर सुनकर सो रही बेटी भी जाग गई। बेटी छत से शोर मचाने लगी तो आरोपी नेता धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रिश्तेदारी होने और अकेली रहने के कारण बर्दाश्त करती रही। लेकिन जब उन्होंने घर में घुसकर रेप का प्रयास किया तब से पूरा परिवार दहशत में हैं।
पुलिस कर्मी भेज देता है धमकी
पीड़िता ने बताया कि आरोपी नेता एक केंद्रीय मंत्री का काफी करीबी है। वह लगातार सुबह और शाम पुलिस कर्मियों को घर पर भेजता है। जो उसे और उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसओ इन्दिरानगर मुकुल वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया। महिला का मेडिकल जांच और बयान जल्द कराया जाएगा। वहीं आरोपी नेता की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।