फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Care taker of a judge's home murdered in Chinhat Lucknow.

लखनऊ : जज के मकान में केयरटेकर की भाई ने कुल्हाड़ी से की हत्या, पत्नी की तहरीर पर छोटे भाई पर दर्ज हुआ मुकदमा

Sun, 24 Apr 2022 09:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Apr 2022 09:01 PM IST
सार

लखनऊ के चिनहट इलाके की दयाल रेजीडेंसी में जज के मकान के केयर टेकर की गला रेत कर हत्या कर दी गई। मामले में उसके छोटे भाई के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।

विज्ञापन
Care taker of a judge's home murdered in Chinhat Lucknow.
मृतक केयर टेकर, इसी मकान में रहता था। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में चिनहट के दयाल रेजीडेंसी में बिहार में तैनात एक जज के मकान के केयरटेकर मोहित साहू (32) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक की पत्नी ने अपने देवर भूपेंद्र पर हत्या का आरोप लगाते केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को देर शाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों भाइयों में विवाद के बाद हत्या की बात सामने आई है।

विज्ञापन


एडीसीपी पूर्वी  कासिम आब्दी के मुताबिक, बिहार के भागलपुर में तैनात एडीजे शरद चंद्र श्रीवास्तव का मकान है जहां छत्तीसगढ़ निवासी मोहित साहू अपनी पत्नी चंद्रानी देवी के साथ रहता था। शनिवार रात छोटा भाई भूपेंद्र घर आया था जिसे कुछ समय पहले ही मोहित ने घर से निकाल दिया था। आरोप है कि शनिवार रात घर पहुंचने के बाद आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर बड़े भाई की हत्या कर दी और भाग गया। सुबह पति का शव देख चंद्रानी ने पुलिस को सूचना दी थी। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम मणि त्रिपाठी के मुताबिक, भूपेंद्र का चरित्र ठीक नहीं था। इस बात की जानकारी मोहित को थी। इसीलिए मोहित ने उसे घर से निकाल दिया था।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के अनुसार, मटियारी नहर पुल के पास से भूपेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी पुलिस ने बरामद कर ली है। भूपेंद्र ने बताया कि घर से निकाले जाने के बाद वह किराये के मकान में रहने लगा था। उसने अपनी भाभी को एक मोबाइल खरीद कर दिया था। इस बात का पता चलने पर भी मोहित ने छोटे भाई को पीटा था। आरोपी के अनुसार, मोहित उसके बारे में रिश्तेदारों को भी मोबाइल कर भड़काता था जिसकी वजह से दोनों के बीच पहले भी झगड़ा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed