मोहल्ले के लड़कों ने अगवा कर लड़की का किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुडंबा क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का मोहल्ले के ही युवकों ने अपहरण कर लिया। जबरदस्ती उसे झाड़ियों के बीच ले गये और मुंह दबाकर उसके संग सामूहिक दुष्कर्म किया।
दो दिन तक पीड़ित लड़की ने इस घटना के बारे में किसी से भी कोई जिक्र नहीं किया। हालांकि जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने परिवार वालों को आपबीती सुनाई।
इसके बाद सोमवार को गुडंबा थाने पर सूचना दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसओ गुडंबा ने बताया कि पांच जून की शाम को गुडंबा क्षेत्र में टेढ़ी पुलिया के पास मेला लगा हुआ था। लड़की अपने परिवार वालों के साथ मेला घूमने गई थी। वहां से घर लौटने के बाद मोहल्ले के ही मनीष, अरविंद,ओम करण,संतोष और राहुल ने उसका अपहरण कर लिया।
लोकलाज की वजह से दो दिन तक चुप रही लड़की
मुंह दबाकर पांचों युवक उसे गांव में ही सुनसान क्षेत्र में ले गये। वहां झाड़ियों के बीच सभी युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। इसके बाद लड़की को झाड़ियों में ही छोड़कर भाग गये।
पीड़ित लड़की किसी तरह घर पहुंची। चोट लगने की बात पूछने पर उसने परिवारवालों को बताया कि किसी आवारा पशु के हमले की वजह से वह चोटिल हो गई। लोकलाज के डर से दो दिन तक उसने घटना के बारे में इसका जिक्र किसी से नहीं किया। हालांकि सोमवार को उसकी हालत बिगड़ने लगी तो उसने परिवारवालों को आपबीती बताई। इसके बाद गुडंबा थाने पर मामले की सूचना दी गई।
पुलिस ने तत्काल ही पीड़ित लड़की की डॉक्टरी जांच करवाई। इसके बाद गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को सोमवार की देर रात गुडंबा क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित लड़की अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।